पर्यावरण की शुद्धता को पौधारोपण जरूरी

जागरण संवाददाता इटावा सेवाश्रम के तत्वावधान में कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:49 PM (IST)
पर्यावरण की शुद्धता को पौधारोपण जरूरी
पर्यावरण की शुद्धता को पौधारोपण जरूरी

जागरण संवाददाता, इटावा : सेवाश्रम के तत्वावधान में कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी जेबी सिंह ने नीम का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा पानी के लिए पेड़ पौधे हमारे जीवन मे बहुत उपयोगी हैं। सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी, कालीचरण वर्मा, कैप्टन भैरों सिंह भदौरिया ने भी विचार व्यक्त किए।

ब्यूटी मंत्रा एवं समाज उत्थान समिति द्वारा पक्का तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण इटावा सफारी निदेशक वीके सिंह, उपनिदेशक सुरेश चंद्र, चेयरमैन नौशाबा, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद द्वारा किया गया। निदेशक ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षों को धर्मो से इसलिए जोड़ा गया, ताकि पौधों के रोपने पर जोर रहे और काटने पर रोक लगे। पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधारोपण करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में श्रद्धा पटेल, आरबी उत्तम, विनीता सक्सेना रेंजर, लाला गिरजा शंकर वर्मा, राजेश वर्मा, हरीशंकर पटेल, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, नरेंद्र गंगवार, ज्योति अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।

गोरक्षा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मयंक बुधौलिया, जिलाध्यक्ष रविकांत दीक्षित, राघव तिवारी, शिवा ठाकुर ने रोपे गए पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक प्रेम कुमार शाक्य ने अपनी संस्था से जुड़ी महिलाओं व किसानों को कॉल, मैसेज, कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग न करने का आग्रह किया। भाजपा जिला मंत्री डा. ज्योति वर्मा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि सदैव से प्रकृति और मनुष्य का अनूठा संबंध रहा है। लॉकडाउन के चलते प्रदूषण कम हो गया है। इस वजह से पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच चिताएं भी कम हो गई हैं।

इस्लामिया इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य गुफरान अहमद की देखरेख में किया गया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी रोपे गए पौधों की शिष्य की तरह देखभाल करें।

chat bot
आपका साथी