मायावती को बताया महिला शक्ति की प्रतीक

जागरण संवाददाता बांदा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन बसपाइयों ने जन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:53 PM (IST)
मायावती को बताया महिला शक्ति की प्रतीक
मायावती को बताया महिला शक्ति की प्रतीक

जागरण संवाददाता, बांदा : बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन बसपाइयों ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। जिला अस्पताल में रोगियों को फल व पुष्टाहार वितरित कर समारोह आयोजित किया।

शुक्रवार को रायफल क्लब मैदान में जन्मदिवस समारोह आयोजित हुआ। बसपाइयों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा, डॉ.भीमराव आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि झांसी व चित्रकूट के सेक्टर प्रभारी डॉ.मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि मायावती सही मायने में संघर्ष व महिला शक्ति की प्रतीक है। हम उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल कुशवाहा ने कहा कि मायावती ने समतामूलक समाज के कारवां को साकार किया है। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम सिंह बछेउरा को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। नेताओं ने आगामी पंचायत चुनाव में सर्वाधिक संख्या में बसपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि 20-22 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ बसपा की सरकार बनाना है। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, बल्देव वर्मा, अयूब खां, किरण यादव, रामराज पटेल, मयंक द्विवेदी, आरिफ खान, प्रकाश रावत, शिवकरन दिनकर आदि मौजूद रहे।

बसपा ही देश में कर सकती समतामूलक समाज की स्थापना

जासं, चित्रकूट : सूबे की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमों मायावती का जन्मदिन बसपाइयों ने मनाया। जिले के बसपाइयों ने नगर से लेकर गांव तक जगह-जगह नुक्कड़ बैठक व जनसभा कर उनके पूर्व के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए जन्मदिन को खास बनाया।

पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल के नेतृत्व में कौशलेंद्र कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, बलवीर पाल, दीपक पटेल व इकराम वर्मा ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। अस्पताल परिसर में सर्दी से ठिठूर रहे गरीबों को कंबल बांटे। कर्वी की पुरानी कोतवाली परिसर में जनसभा का चित्रकूटधाम मंडल बांदा के सेक्टर प्रभारी लल्लू निषाद ने कहा कि बसपा ही देश मे समता मूलक समाज की स्थापना कर सकती है। कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए यूपी में फिर से बसपा मुखिया मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा। पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि आज पूरे जिले में बसपा सुप्रीमों एवं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन बड़ी ही सादगी से आत्म संयम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश की मौजूदा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाने मे नाकाम रहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

chat bot
आपका साथी