आगरा के करीब पहुंचा टिड्डी दल,प्रधानों को किया सचेत

कोविड-19 महामारी आंधी-पानी और भीषण गर्मी जैसी दैवीय आपदाओं के मध्य फसलों के दुश्मन टिड्डी दल का कहर बरपने की आशंका को लेकर समूचे जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:31 PM (IST)
आगरा के करीब पहुंचा टिड्डी दल,प्रधानों को किया सचेत
आगरा के करीब पहुंचा टिड्डी दल,प्रधानों को किया सचेत

जागरण संवाददाता, इटावा : कोविड-19 महामारी, आंधी-पानी और भीषण गर्मी जैसी दैवीय आपदाओं के मध्य फसलों के दुश्मन टिड्डी दल का कहर बरपने की आशंका को लेकर समूचे जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा किसानों को सजग किया जा रहा है। आक्रमण की दशा में कृषि विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर 8052582187 या 9012000859 पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने सभी ग्राम प्रधानों को प्रेषित पत्रों में सजग किया है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते टिड्डी दल आगरा के समीप मड़रा रहा है। इससे जनपद में भी इसके हमले की आशंका व्यक्त की गई है। इससे फसलों की विशेष निगरानी की आवश्यकता है। आक्रमण के समय धुआं करके, थाली, ढोल या टिन के डिब्बे पीटकर भी भगाया जा सकता है। इसके अलावा रासायनिक नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफास 20 प्रति ईसी या डेल्टामैथ्रिन 11 प्रति ईसी, लैम्बडासायहैलाथ्रिन 5 प्रति ईसी दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर हाई वैल्यूम स्प्रेयर से स्प्रे करें। इससे टिड्डी दल का सफाया हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी