जॉनसंस जेंटल स्पर्श कार्यक्रम आज

जागरण संवाददाता इटावा बेबी के जन्म के बाद मां और उसके बेबी को कुछ दिनों के लिए अलग रखा जाता है। यूं तो इससे जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं लेकिन इसका सबसे बड़ा मकसद होता है बेबी को किसी भी तरह के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 06:26 AM (IST)
जॉनसंस जेंटल स्पर्श कार्यक्रम आज
जॉनसंस जेंटल स्पर्श कार्यक्रम आज

जागरण संवाददाता, इटावा : बेबी के जन्म के बाद मां और उसके बेबी को कुछ दिनों के लिए अलग रखा जाता है। यूं तो इससे जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं लेकिन इसका सबसे बड़ा मकसद होता है बेबी को किसी भी तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखना। लोगों के छूने से और बाहरी आबो हवा उसके लिए नुकसानदायक हो सकती और इसका सबसे पहला असर उसकी स्किन पर नजर आता है। कई बार देखा गया है कि जन्म के कुछ ही दिनों के बाद मांएं बेबी की स्किन पर रैशेज, इचिग जैसी शिकायतें लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंचती हैं। इस परेशानी से बचने का सबसे सही तरीका ये है कि उनकी स्किन पर जिन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए वो पूरी तरह से सुरक्षित हों।

दोनों तरह से स्वस्थ रहना है जरूरी

बेबी का अंदर और बाहर दोनों ही तरह से स्वस्थ होना जरूरी है। बेबी केयर प्रोडक्ट्स के जरिए उन्हें ऊपरी देखभाल मिलती है। अच्छी स्किन अच्छी हेल्थ की भी पहचान है। इसलिए बेबी के लिए सिर्फ उन्हीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो उनकी स्किन पर सौम्य हों। बेबी की स्किन बेहद नाजुक होने की वजह से उस पर इंफेक्शन या उसे नुकसान होने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मौजूद पदार्थो की जानकारी और प्रामाणिकता के बाद ही उन्हें बेबी के लिए लेना चाहिए।

बदल गया है दौर

एक वक्त था जब मांएं अपने बेबी के लिए हर चीज अपने हाथों से तैयार करती थीं ताकि उसको कोई नुकसान न हो। फिर चाहे वो नहलाने के लिए दूध का इस्तेमाल करना हो या मालिश के लिए तेल का। पर पहले असर पर आज के परिवेश में ऐसा करना बहुत मुश्किल हो गया है। घर की बनी चीजों की जगह ले ली है रेडीमेड प्रोडक्ट्स ने जिनका चुनाव सावधानीपूर्वक किया जाए ताकि बेबी को जेंटल सुरक्षा मिल सके।

मिलेगी चिकित्सीय सलाह

अक्सर देखा गया है कि बेबी की देखभाल के लिए मांएं या तो घर के बड़ों की सलाह लेती हैं या दूसरी महिलाओं की जो मां बन चुकी हैं। इसके बाद भी उनके मन में कई तरह के सवाल होते हैं जिनके जवाब उन्हें नहीं मिलते। दैनिक जागरण के जॉनसंस जेंटल स्पर्श कार्यक्रम में मांओं को ऐसे ही सवालों के जवाब मिलेंगे।

एक्सपर्ट बताएंगे कि बेबी की सही देखभाल के लिए क्या करना सबसे अच्छा होगा।

जिलाधिकारी करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जेबी सिंह दोपहर 12 बजे करेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी लतिका सिंह भी मौजूद रहेंगी। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीके सिंह बेबी के स्वास्थ्य के बारे में महिलाओं को जानकारी देंगे। जबकि महिला विशेषज्ञ ऋचा राय महिलाओं को बेबी के बेहतर लालन-पालन के बारे में जानकारी देंगी।

कार्यक्रम का विवरण

-इस कार्यक्रम में वे मांएं शामिल हो सकती हैं जिनके 3 वर्ष तक की आयु के बच्चे हैं। यहां मांएं अपनी सास या मां के साथ आ सकती हैं।

-कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाएं दिए गए नंबरों के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

-कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स और सोशल वर्कर्स बेबी की बेहतर देखभाल से संबंधित टिप्स और सही गाइडेंस भी देंगे।

-महिलाओं के सवालों का जवाब कार्यक्रम के दौरान ही दिए जाएंगे।

-कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को निश्चित उपहार मिलेंगे।

-महिलाओं के लिए मुफ्त जलपान की भी व्यवस्था रहेगी।

कार्यक्रम का स्थान

दिनांक : 21 अगस्त

स्थान : होटल अमर आशियाना वी मार्ट, माल गोदाम रोड, इटावा

समय : दोपहर 12 बजे से 2 बजे

फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें . 8429020796, 8429020795, 7311192537

chat bot
आपका साथी