दिनदहाड़े महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

संवाद सूत्र बसरेहर रिटोली गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे देवर ने अपने ही विधवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:46 PM (IST)
दिनदहाड़े महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
दिनदहाड़े महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

संवाद सूत्र, बसरेहर : रिटोली गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे देवर ने अपने ही विधवा भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जोर जबरदस्ती से शव को कब्जे में लिया और तीन किमी दूर ले जाकर पंचनामा भरा।

डॉली पत्नी स्व. प्रदीप की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की जानकारी मृतका की 12 वर्षीय बहन अनामिका पुत्री रामदास निवासी नगला कुरट थाना इकदिल की चीख-पुकार पर हो सकी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के कारण शव को कब्जे में न ले सकी। कुछ लोगों के समझाने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। घटना की जानकारी देते हुए अनामिका ने बताया कि उसके जीजा प्रदीप की दो महीने पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपनी बहन को ढांढस बंधाने के लिए उसके पास आकर रह रही थी। बहन के देवर कोमल सिंह आए दिन बहन डॉली के ऊपर दबाव बना रहा था कि भाई के मरने के बाद उसका ख्याल रखने वाला कोई नहीं है, इसलिए वह उसके साथ रहे तो उसका बच्चों सहित ख्याल रखेगा। इस पर बहन ने कई बार उसको मना किया। इसी खुन्नस में कोमल सिंह ने बहन पर तब कुल्हाड़ी से प्रहार किया जब वह कमरे में सो रही थी। बहन की मौके पर ही मौत हो गई। बहन अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी गुंजन व तीन वर्षीय बेटा कार्तिक को छोड़ गई है। गौरतलब है कि एक माह के भीतर बसरेहर थाना क्षेत्र में हत्या की यह तीसरी वारदात है।

chat bot
आपका साथी