चिनफिंग के पुतले के साथ जलाई चाइनीज वस्तुओं की होली

जासं इटावा छैराह पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:07 AM (IST)
चिनफिंग के पुतले के साथ जलाई चाइनीज वस्तुओं की होली
चिनफिंग के पुतले के साथ जलाई चाइनीज वस्तुओं की होली

जासं, इटावा : छैराह पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का पुतला फूंकने के साथ ही चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई। जिला संरक्षक संजय कुमार दुबे एडवोकेट, जिला संयोजक डा. राजीव त्रिपाठी, प्रदेश सचिव राजीव कुमार चौधरी, सुनील दुबे, मयंक विधौलिया, जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी दीक्षित, जिला महासचिव डॉ. मयंक चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष अमित दीक्षित, जिला संगठन सचिव गोपाल अवस्थी, जिला संगठन सचिव ओमजी दीक्षित, युवा जिलाध्यक्ष मोहित दुबे, नगर अध्यक्ष जीत दुबे, युवा जिला उपाध्यक्ष लव त्रिपाठी, युवा जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी, युवा जिला महासचिव अमित पांडेय, युवा जिला सचिव मयंक दुबे, जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, ब्लाक प्रभारी जसवंतनगर अविनाश चौधरी, उत्तम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से शास्त्री चौराहा पर बलिदानी सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य शाखा के अध्यक्ष शिवकिशोर दुबे एडवोकेट, प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल वर्मा, सचिव हरिदत्त दीक्षित, विवेक कुलश्रेष्ठ, बीके सिंह, आनंद प्रकाश नारायण दुबे, अत्रि दीक्षित, संजय मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, महेश चंद्र तिवारी, विनोद त्रिपाठी, ओम नारायण शुक्ल, घनश्याम तिवारी, राजीव लोचन दीक्षित, कुलदीप अवस्थी, हरनामदास श्रीवास्तव, नेकराम वर्मा एवं सुधीर मिश्र उपस्थित रहे। सैफई में प्रशांत फाउंडेशन ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

हाथों में दीप, आंखों में पानी, हृदय में कृतज्ञता के भाव, जुबां पर प्रार्थना के स्वर, मन में संकल्प लिए प्रशांत फाउंडेशन इटावा यूनिट सैफई के साथियों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी से किसान मार्केट घंटा घर परिसर में शहीद भारतीय जवानों को नमन करने के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा की। प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रिपुदमन सिंह ने कहा कि सैनिक एक परिवार का ही नहीं, संपूर्ण राष्ट्र के परिवार का हिस्सा होता है। पूरा भारत वर्ष एक सैनिक का परिवार होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव, मुख्य सचिव गौरव यादव, हिमांशु जैन, अवनीश यादव, सुमित यादव, रंजीत यादव, जय सिंह, विमलेश यादव, संजय सिंह, ब्रजेश कुमार, देवेश यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी