गौरी पुत्र के विसर्जन पर जम कर उड़ा गुलाल

जागरण संवाददाता, इटावा : गौरी पुत्र गणेश की विदाई के लिए रविवार को शहर में भक्ति व श्रद्धा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:51 PM (IST)
गौरी पुत्र के विसर्जन पर जम कर उड़ा गुलाल
गौरी पुत्र के विसर्जन पर जम कर उड़ा गुलाल

जागरण संवाददाता, इटावा : गौरी पुत्र गणेश की विदाई के लिए रविवार को शहर में भक्ति व श्रद्धा की दिन भर बरसात होती रही। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की कामना में भक्त डूबे रहे। प्रतिमा विसर्जन यात्राओं में बज रहे डीजे पर झूमते श्रद्धालुओं का उल्लास मुख्य मार्गों से होते हुए इकदिल नहर तथा दतावली नहर तक छाया रहा। वहीं सड़कों पर अबीर-गुलाल की बौछार होती रही।

चौहान कालोनी अशोक नगर से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में रथ को भव्य रूप से सजाया गया। रथ के आगे-पीछे मानो श्रद्धा का सागर उमड़ता चल रहा था। गजानन भक्त माथे पर चंदन, गले में पटका, सिर पर टोपी धारण किए थे। एक दो तीन चार, बप्पा तेरी जयजयकार आदि उद्घोष गूंजे तो भक्तों के मुख से जयकारों के साथ दोनों हाथ उठ जाते। बैंडबाजा की धुन व डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमते रहे। महिलाओं की टोली भी श्रद्धा में सराबोर रही। अमित दुबे भोले, हरिओम, आदित्य, रवि परिहार सहित अन्य भक्तों ने दतावली नहर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इसी कड़ी में अशोकनगर निकट कुमार वाटिका से रमाकांत त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, अंशुल दुबे, सज्जन अवस्थी व आसू बाथम सहित अनेक भक्तों ने गणेश जी की विसर्जन शोभायात्रा निकाल कर दतावली नहर में विसर्जन किया। शहर के कालीवाड़ी मंदिर पर विराजमान गणेश प्रतिमा का विसर्जन मंदिर के पीछे खोदे गए गड्ढ़े में पानी भर कर मूर्ति विसर्जित की गई। इससे पूर्व शहर में शोभायात्रा का संचालन किया गया। इस दौरान चौगुर्जी से निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में महिलाएं व युवक नाचते गाते सड़क पर निकले और दतावली नहर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। दुर्गा कालोनी, आवास विकास, सराय दयानत के युवकों ने भी विसर्जन यात्रा निकाली। ग्राम धिमरई में भगत ¨सह, सुनील ¨सह, सरनाम ¨सह, सौरभ ¨सह, लालजी ठाकुर, शमशेर ¨सह, संजय ¨सह, प्राशू ठाकुर ने भी विसर्जन यात्रा निकाली। एसडी फील्ड सहित शहर के करीब एक दर्जन मोहल्लों से विसर्जन यात्रा निकाली गई। दतावली नहर पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई किमी का लंबा जाम लग गया। पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

chat bot
आपका साथी