पूर्व सासद बाबू दर्शन सिंह का निधन, अंत्येष्टि में पहुंचे सपा के दिग्गज नेता

बाबू दर्शन सिंह ने जसवंतनगर से कई बार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 03:07 PM (IST)
पूर्व सासद बाबू दर्शन सिंह का निधन, अंत्येष्टि में पहुंचे सपा के दिग्गज नेता
पूर्व सासद बाबू दर्शन सिंह का निधन, अंत्येष्टि में पहुंचे सपा के दिग्गज नेता

जेएनएन, इटावा : राज्यसभा के पूर्व सांसद 76 वर्षीय बाबू दर्शन सिंह यादव का बुधवार रात निधन हो गया। गुरुवार को हैंवरा कोठी स्थित निवास स्थान के पास खेतों पर बड़े बेटे द्वारा अंत्येष्टि की गई। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए सपा के दिग्गज नेताओं के आलावा आसपास के क्षेत्रों बड़ी संख्या में नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। बाबू दर्शन सिंह ने जसवंतनगर विधानसभा से कई बार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, जिसे लेकर वह चर्चा में आए थे।

हैंवरा गांव निवासी राज्य सभा के पूर्व सासद एवं केंद्रीय समाजसेवा के संस्थापक बाबू दर्शन सिंह यादव कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मथुरा के निजी अस्पताल से इलाज के बाद बुधवार को ही घर लौटे थे। बुधवार रात्रि करीब ढाई बजे अचानक हालत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। उनके शव को हैंवरा स्थित कोठी पर लाया गया है। यहां पर खेतों में बड़े पुत्र मथुरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने पिता का अंतिम संस्कार किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि बाबू जी ने समाज को एक नई दिशा दी थी और तेरहवीं की कुप्रथा को रोकने में सफलता हासिल की थी। शिवपाल यादव ने दर्शन सिंह को सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में अलख जगाने वाला बताया। अंत्येष्टि में उनके पुत्र कैरल मैनपुरी के विधायक सोबरन सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव आदि पहुंचे। इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद व अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे, जिससे हैंवरा कोठी पर जाम के हालात रहे। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी हैंवरा पहुंच सकते हैं।

chat bot
आपका साथी