लीड) डेंगू पीड़ित महिला ने दम तोड़ा,तीन अस्पताल में भर्ती

संवादसूत्र ऊसराहार क्षेत्र में डेंगू बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। भूटा गांव में डेंग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:05 PM (IST)
लीड) डेंगू पीड़ित महिला ने दम तोड़ा,तीन अस्पताल में भर्ती
लीड) डेंगू पीड़ित महिला ने दम तोड़ा,तीन अस्पताल में भर्ती

संवादसूत्र, ऊसराहार : क्षेत्र में डेंगू बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। भूटा गांव में डेंगू से एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। ऊसराहर में व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोग डेंगू की चपेट में हैं। कस्बे की नालियों में भरा पानी लोगों का जीना दुश्वार किए हुए है। प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। ऊसराहार के व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती शुक्रवार को डेंगू की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि उनके परिवार में ही मोंटी चक्रवर्ती को भी डेंगू हो गया है। इस सप्ताह में किशनी-बिधूना मार्ग निवासी आरती गुप्ता, गोविद गुप्ता एवं छोटे लल्ला को भी डेंगू हो गया है। ऊसराहार में आधी अधूरी नालियों में भरे पानी की सफाई नहीं की जा रही है। समथर भूटा में भी डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। भूटा निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी गीता देवी को पिछले सप्ताह डेंगू की पुष्टि हुई तो स्वजन ने इटावा में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर आगरा ले गए, वहां भी सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। गांव में डेंगू का प्रकोप है। इस गांव के नीशू की पत्नी अंजली और भाई नीटू को डेंगू हो गया है। स्वजन ने अंजली को इटावा में भर्ती कराया है। हिरमानी निवासी माधव ठाकुर भी बुखार से पीड़ित हैं।

------

बैंक मैनेजर की डेंगू से मौत

संवादसूत्र, बकेवर : बकेवर क्षेत्र के केशोंपुर गांव निवासी मैनपुरी में एक बैंक में कार्यरत मैनेजर की डेंगू बुखार से पीड़ित होने से मृत्यु हो गई।

32 वर्षीय संदीप पाल पुत्र संतोष पाल मैनपुरी जनपद के परौंख गांव की आर्यावत शाखा में प्रबंधक थे। उनको पत्नी पूजा व डेढ़ साल के पुत्र वंश सहित बुखार आया था। उनका इलाज मैनपुरी में में कराया गया। तीनों पूरी तरह ठीक भी नही हो पाए थे कि संदीप को डेंगू की शिकायत हो गई। उनका दो दिन तक इलाज चला। आराम न मिलने पर संदीप को स्टाफ के लोग आगरा ले गए, जहां एक निजी क्लीनिक में उनका दो दिन उपचार चला था। लेकिन आराम नहीं मिला। शुक्रवार रात इलाज के दौरान संदीप पाल की मृत्यु हो गई। शनिवार को उनका शव केशोंपुर गांव आया, जहां उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।

chat bot
आपका साथी