दो पक्षों में मारपीट पांच लोग घायल

संवाद सूत्र, बरालोकपुर : थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चौबिया पड़ाव पर सोमवार की शाम दो पक्षों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 08:22 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट पांच लोग घायल
दो पक्षों में मारपीट पांच लोग घायल

संवाद सूत्र, बरालोकपुर : थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चौबिया पड़ाव पर सोमवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। अर्जुन ¨सह पुत्र महेंद्र ¨सह निवासी चौबिया अपनी सब्जी की दुकान पर बैठा हुआ था तभी उसके गांव के आठ लोग बाइक पर सवार होकर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। एक पक्ष से अर्जुन ¨सह पुत्र महेंद्र ¨सह, राहुल और राजीव पुत्र अर्जुन ¨सह घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से बीपी पुत्र राजकुमार व राजकुमार पुत्र अज्ञात घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पूर्व ही इन लोगों में झगड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर में भर्ती कराया। चे¨कग देखकर भाग रहे युवकों को पकड़ा संवाद सहयोगी, सैफई : सैफई थाना के अंतर्गत हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज प्रभुदयाल रुकइया पुल पर चे¨कग कर रहे थे तभी दो बाइक सवार युवक पुलिस वाहन चे¨कग को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों का नाम ¨डपल व मोटे हैं। दोनों के कागज देखकर व समन शुल्क जमा कराकर छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी