कांग्रेसियों ने दिन भर किया उपवास

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 06:50 PM (IST)
कांग्रेसियों ने दिन भर किया उपवास
कांग्रेसियों ने दिन भर किया उपवास

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में देश व प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द की रक्षा एवं शांति हेतु कांग्रेसजनों ने दिन भर कचहरी में उपवास किया। यह उपवास प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक चला।

कांग्रेस द्वारा यह उपवास इस लिए किया गया था कि कुछ राजनैतिक पार्टियां देश के माहौल को खराब करना चाहती हैं। कांग्रेस का कहना है कि एकता-अखंडता, शांति व सौहार्द भारत की पहचान है। कुछ राजनैतिक दल देश की अस्मिता को मिटाने का कुचक्र रच रहे हैं। 2 अप्रैल को भारत बंद के विरोध के दौरान हुई घटनाएं देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भाजपा शासित राज्यों में इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया जिससे राष्ट्रीय संपत्ति को भारी क्षति पहुंची। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान ¨सह ने बताया कि आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए उपवास किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मो. राशिद, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज ¨सह यादव, महासचिव प्रेमशंकर शर्मा, सचिव अनिल यादव, सदस्य फजल यूसुफ खां, प्रेम नारायण दोहरे, प्रमोद शंखवार, सुभाष गुप्ता, सुखराम दास ¨सधी, हंसमुखी शंखवार, कुसुमलता उपाध्याय, मनोज दीक्षित, प्रेमकिशोर द्विवेदी, नासिर जलील, सरवर अली, आलोक शर्मा, आशुतोष दीक्षित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी