वार्ड स्तर पर भी शुरू हुआ सपा का जनजागरण अभियान

जागरण संवाददाता, इटावा : समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सपा ने 7 से 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 08:14 PM (IST)
वार्ड स्तर पर भी शुरू हुआ सपा का जनजागरण अभियान
वार्ड स्तर पर भी शुरू हुआ सपा का जनजागरण अभियान

जागरण संवाददाता, इटावा : समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सपा ने 7 से 20 जनवरी तक ग्राम पंचायत तथा नगर वार्ड स्तर पर जनजागरण अभियान जोरों पर शुरू कर दिया है। देश-प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों तथा नीतियों को विस्तार से बताकर जनता को सपा के पक्ष में लामबंद किया जाएगा। यह बात मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कही। अभियान के जिला प्रभारी मनोनीत किए गए एटा के भूपेंद्र प्रजापति का परिचय कराते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों जनपद में प्रभारी स्वयं बैठकों में भाग ले रहे है। हर विधानसभा क्षेत्र वाइज टीमें बनाई गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक भी कार्यक्रम धरातल पर साकार नहीं हो सका। मुख्यमंत्री अभी तक सपा के विकास कार्यों को लोकार्पण कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर हो रही है। थानों-तहसीलों को भाजपा के दलाल संचालित कर रहे हैं। गरीब सवर्णों को आरक्षण चुनावी जुमला है। जनपद में बिजली विभाग बगैर कनेक्शन-मीटर दिए किसानों से बिल वसूली कर रहा है यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सड़कों पर संघर्ष होगा। यहां पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, चंदन ¨सह, कमलेश कठेरिया, नगर अध्यक्ष मुबारक अंजुम, उत्तम प्रजापति, पदम तिवारी, मेघावृत यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी