सरसईनावर में जल्द बनेगी गोशाला

जागरण संवाददाता, इटावा : गोवंश की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसके

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:30 PM (IST)
सरसईनावर में जल्द बनेगी गोशाला
सरसईनावर में जल्द बनेगी गोशाला

जागरण संवाददाता, इटावा : गोवंश की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत ताखा तहसील क्षेत्र में सरसईनावर में गोशाला का निर्माण कराने के लिए चयनित की गई भूमि का अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही गोशाला का निर्माण कार्य शुरू होगा।

अपर जिलाधिकारी ने सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बराखेड़ा में बाजरा की तथा ताखा तहसील क्षेत्र के सरसईनावर में धान की फसल कटवाकर उत्पादकता को परखा। इस मौके पर उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं ताकि नुकसान होने पर उसकी भरपाई बीमा कंपनी से कराई जा सके। टाटा कंपनी के प्रतिनिधि पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, लेखपाल वीरेंद्र प्रजापति, नरेंद्र पाल ¨सह, अवनीश कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी