धान दो .. हाइब्रिड धान सुखाकर बेचने में लाभ

जागरण संवाददाता, इटावा : अब धान की नमी को लेकर मंडी में मनचाही स्थिति बताने को लेकर अंकु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 06:50 PM (IST)
धान दो .. हाइब्रिड धान सुखाकर बेचने में लाभ
धान दो .. हाइब्रिड धान सुखाकर बेचने में लाभ

जागरण संवाददाता, इटावा : अब धान की नमी को लेकर मंडी में मनचाही स्थिति बताने को लेकर अंकुश लग जाएगा। मंडी समिति कार्यालय में राष्ट्रीय कृषि बाजार की ओर से प्रयोगशाला की स्थापना करा दी गई है। नमी मापक यंत्र के माध्यम से नमी की असलियत प्रकट की जाएगी। ज्यादातर किसान खेत से काटकर फसल को मंडी ले आते हैं इससे नमी ज्यादा पाई जाती है। यदि हाइब्रिड धान काटने के बाद सुखाकर मंडी लाकर बेंचे तो निश्चित रूप से सरकारी खरीद केंद्रों पर उनका धान खरीदा जाएगा जिससे उनको लाभ मिलेगा। धान की विभिन्न प्रजातियों में इस जनपद में हाइब्रिड धान 31156 हेक्टयर में तैयार किया गया है। अभी इसकी कटाई शुरू हुई है। बाहरी प्रांतों में इसकी मांग न होने से आढ़तिया इसे खास तवज्जो नहीं दे रहे हैं, अत्याधिक नमी बताकर 15 00 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से खरीद रहे हैं। सरकारी केंद्रों पर हाइब्रिड धान 17 फीसद से नमी कम होने पर ही 1750 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से खरीदा जाएगा। पूर्व में आढ़तिया तथा सरकारी खरीद केंद्रों पर नमी मापक यंत्र पर्याप्त न होने से किसान काफी परेशान होते थे। सरकारी केंद्रों की बजाय आढ़तियों को उनकी मर्जी की दर के मुताबिक बेचने पर विवश होते थे। इस साल राष्ट्रीय कृषि बाजार के माध्यम से मंडी समिति में प्रयोगशाला की स्थापना करा दी है। ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक डॉ. वीरेंद्र ¨सह तथा कृषि मंडी के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप त्रिपाठी प्रयोगशाला में धान की नमी की हकीकत जानने के लिए प्रयोगशाला में नमी मापक यंत्र का प्रयोग करके दिखाया। इस इलेक्ट्रॉनिक यंत्र से नमी की असलियत प्रकट हुई।

chat bot
आपका साथी