मेघनाद ने ब्रह्म शक्ति से लक्ष्मण को किया मूर्छित

संवादसूत्र, बसरेहर : शेषावतार लक्ष्मणजी द्वारा युद्ध स्थल में करारे प्रहार करने से मेघनॉद भयभी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 07:42 PM (IST)
मेघनाद ने ब्रह्म शक्ति से लक्ष्मण को किया मूर्छित
मेघनाद ने ब्रह्म शक्ति से लक्ष्मण को किया मूर्छित

संवादसूत्र, बसरेहर : शेषावतार लक्ष्मणजी द्वारा युद्ध स्थल में करारे प्रहार करने से मेघनॉद भयभीत हो गया। उसने ब्रह्म शक्ति का प्रयोग करके लक्ष्मण को अचेत कर दिया। लक्ष्मण को मूर्छित देख श्रीराम ने करुण विलाप करके श्रद्धालु दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। हनुमानजी द्वारा संजीवनी लाने पर जय-जयकार से वातावरण गूंज उठा।

श्रीरामलीला महोत्सव बसरेहर के तत्वावधान में श्रीराम के आदेश पर लंका पर हमला तथा मेघनॉद द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित करने की लीला के मंचन का शुभारंभ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर-बुंदेलखंड प्रभारी प्रशांतराव चौबे ने भगवान श्रीराम दरबार की आरती उतारकर किया। समिति द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि बसरेहर की रामलीला की ख्याति चारों ओर है, ऐसे आयोजन से समाज में समरसता का वातावरण स्थापित होता है। मंचन को सफल कराने में पंडित रामदास तिवारी, आनंद मिश्र, अनिल यादव, राजनरायण चौधरी, जितेंद्र यादव, रविकांत मिश्र, संदीप दुबे, रुपेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सेंगर, अरुण राठौर आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी