आर्थिक तंगी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने जहर खाकर जान दी

संवाद सहयोगी सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सबी में 35 वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:07 AM (IST)
आर्थिक तंगी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने जहर खाकर जान दी
आर्थिक तंगी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने जहर खाकर जान दी

संवाद सहयोगी, सैफई : थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सबी में 35 वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। वह बेरोजगार होने से आर्थिक तंगी को लेकर हताश-निराश थे। उनको मलाल इस बात का था कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष होने के बाद भी निराशा दूर नहीं हो रही थी।

ग्राम नगला सबी निवासी प्रमोद उर्फ भूरे पुत्र स्व. भारत सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। बेरोजगारी को लेकर अरसे से परेशान चल रहे थे। शनिवार शाम उसने सल्फास खा ली थी। हालत बिगड़ने पर स्वजन आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर सैफई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है प्रमोद उर्फ भूरे अपने आप को भाजपा का पदाधिकारी बताते थे और बेरोजगारी से परेशान थे। वह कहते थे कि वर्तमान सरकार में पदाधिकारी होने के बाद में भी उनको आवास नहीं मिला है। उनके दो नाबालिग बच्चे हैं। भाजपा नेता मनीष यादव पतरे पोस्टमार्टम हाउस पर प्रमोद के स्वजन को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।

chat bot
आपका साथी