दुर्लभ प्रजाति के उल्लू समेत दो शिकारी पकड़े

By Edited By: Publish:Tue, 28 Aug 2012 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2012 08:52 PM (IST)
दुर्लभ प्रजाति के उल्लू समेत दो शिकारी पकड़े

इकदिल, अप्र : दुर्लभ प्रजाति के एक उल्लू सहित दो शिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। ग्राम ईश्वरीपुरा में मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बढ़पुरा वीके सिंह ने टीम सहित उक्त शिकारियों को दबोच लिया।

श्री सिंह ने बताया कि वन दरोगा केपी सिंह, विवेकानंद, बृजकिशोर एवं वन रक्षकों की मदद से एक बाइक पर सवार इन दोनों शिकारियों को पकड़ा गया। जिनके पास से प्रतिबंधित दुर्लभ प्रजाति का उल्लू बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी लाखों रुपये की कीमत है। पकड़े गए दोनों शिकारियों ने अपने नाम शरीफ पुत्र रमजानी निवासी शेरपुर सिरसागंज तथा मेंहदी हसन पुत्र सदुआ कोराई आगरा बताए हैं। दोनों ही शिकारियों के विरुद्ध भारतीय वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39 तथा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लू को जंगल में छोड़ा जाएगा। ईश्वरीपुरा के प्रधान रवींद्र दीक्षित ने वन विभाग की इस सफलता की सराहना की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी