कालाबाजारी के लिए जा रहा 370 लीटर केरोसिन पकड़ा

जागरण संवाददाता इटावा मुखबिर की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार दुबे व ललित कुमार ने जसवंतनगर चौराहा पर राशन का केरोसिन खुले बाजार में बिक्री के लिए जाते पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 06:21 AM (IST)
कालाबाजारी के लिए जा रहा 370 लीटर केरोसिन पकड़ा
कालाबाजारी के लिए जा रहा 370 लीटर केरोसिन पकड़ा

जागरण संवाददाता, इटावा : मुखबिर की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार दुबे व ललित कुमार ने जसवंतनगर चौराहा पर राशन का केरोसिन खुले बाजार में बिक्री के लिए जाते पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज करा दिया।

पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस के साथ उपजिलाधिकारी जसवंतनगर को भी अवगत कराया था। वह पुलिस बल के साथ आगरा रोड पर जसवंतनगर से तकरीबन दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर रात तकरीबन 9.10 बजे पहुंचे। रात तकरीबन 10 बजे निर्धारित वाहन आते ही मुखबिर ने इशारा कर दिया। टीम ने वाहन संख्या यूपी 75 एम 2918 को चेक किया। पीछे से बाइक पर सवार होकर आरहे दो युवक टीम को देख कर पीछे लौट गए।

जानकारी करने पर वाहन चालक राजवीर पुत्र चंद्रभान निवासी धरवार ने बताया कि उसके लोडर को ग्राम धरवार निवासी रिकू पुत्र जबर सिंह किराये पर लाए थे। एनएच-टू पर चौराहा के पास सौरभ यादव उर्फ लल्ला यादव पुत्र दीवान सिंह निवासी जसवंतनगर ने दो प्लास्टिक के ड्रम में मिट्टी का तेल बताकर बेचने के लिए ले चलने को कहा, टीम ने रिकू पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम धरवार, सौरभ उर्फ लल्ला पुत्र दीवान सिंह यादव निवासी जसवंतनगर व राजवीर पुत्र चंद्रभान निवासी धरवार जसवंतनगर के विरुद्ध मिट्टी के तेल की काला बाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। पकड़ा गया तेल डीलर कमलेश कुमार महलई के सुपुर्द कर दिया गया। चालक को पुलिस के हवाले करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी