बूथ प्रवास कर बनाए भाजपा के सदस्य

जागरण संवाददाता, इटावा : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर अनेठा सेक्टर के 14 बूथों पर जन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 01:01 AM (IST)
बूथ प्रवास कर बनाए भाजपा के सदस्य
बूथ प्रवास कर बनाए भाजपा के सदस्य

जागरण संवाददाता, इटावा : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर अनेठा सेक्टर के 14 बूथों पर जनसंपर्क किया जा रहा है। अल्पकालीन विस्तारक के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल मोहन शर्मा लगातार प्रवास कर बूथ पर जनसंपर्क अभियान मेरा घर भाजपा का घर के तहत सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

10 से 25 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान उन्होंने बंसरी, पिपरौली गढि़या, रीतौर की मड़ैया, कालेश्वर की गढि़या, अनेठा, बिठोली, बिडौरी, करियावली, कचहरी, नीमरी, शेरगढ़ व विहार सहित 14 बूथों का भ्रमण कर प्रवास किया है। प्रवास के बाद उन्होंने कहा कि जनता को विकास व न्याय के लिए भाजपा पर भरोसा है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को साहित्य के माध्यम से व घरों पर झंडे व स्टीकर लगाकर जनसामान्य को भाजपा के एजेंडे से जोड़ने का कार्य किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गौरव गुर्जर, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सत्यपाल ¨सह परिहार, अरविंद पाल, मान ¨सह पाल, राजेश दोहरे आदि मौजूद रहे। .

chat bot
आपका साथी