भाजपाइयों ने फूंका खंड शिक्षाधिकारी का पुतला

संवादसूत्र, बकेवर : तीन तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर पीएम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं पर महेवा ब्ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 01:01 AM (IST)
भाजपाइयों ने फूंका खंड शिक्षाधिकारी का पुतला
भाजपाइयों ने फूंका खंड शिक्षाधिकारी का पुतला

संवादसूत्र, बकेवर : तीन तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर पीएम सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं पर महेवा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा डाली गई अभद्र पोस्ट से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारी का पुतला फूंका व पद से बर्खास्तगी की मांग की है।

महेवा विकास खंड में परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों व संकुल प्रभारियों को दिशा-निर्देश देने के लिए महेवा संपूर्ण पीएस प्लस जेएचएस नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ¨सह ग्रुप एडमिन हैं। बुधवार को उन्होंने इस ग्रुप में प्रधानमंत्री सहित भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं व विश्व ¨हदू परिषद नेता अशोक ¨सघल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वाली पोस्ट डाली थी। इस पर ग्रुप से जुड़े शिक्षकों ने ग्रुप एडमिन खंड विकास अधिकारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। वहीं भाजपा नेताओं पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर लखना नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। भाजपा कार्यकर्ता व नेता रामानंद त्रिपाठी, महेश चंद्र वर्मा, डॉ. गो¨वद तिवारी, संजय त्रिपाठी गगन व ¨मटू दीक्षित के नेतृत्व में नया नहर पुल पर खंड शिक्षा अधिकारी के पुतले के साथ एकत्रित हुए और खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस मौके पर भाजपाइयों ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन भी प्रदेश शासन को भेजा और अधिकारी की बर्खास्तगी की मांग की। इस मौके पर भाजपा नेता प्रभात महेश्वरी, राजीव तिवारी, पुनीत दीक्षित, दिनेश अग्निहोत्री, नंदू शिवहरे, टीटू दीक्षित, डॉ. सुबोध प्रजापति, डॉ. नंदराम कुशवाहा, संदीप दुबे, शिवम तिवारी, सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी