पेयजल को भटक रहे फ्रेंड्स कॉलोनी के बा¨शदे

जागरण संवाददाता, इटावा : लाइन पार की वीवीआइपी कॉलोनी कही जाने वाली फ्रेंड्स कॉलोनी के लोग पेयजल के ल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 01:01 AM (IST)
पेयजल को भटक रहे फ्रेंड्स कॉलोनी के बा¨शदे
पेयजल को भटक रहे फ्रेंड्स कॉलोनी के बा¨शदे

जागरण संवाददाता, इटावा : लाइन पार की वीवीआइपी कॉलोनी कही जाने वाली फ्रेंड्स कॉलोनी के लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। कॉलोनी में तत्कालीन विधायक निधि से लगा हैंडपंप वर्ष 2015 से खराब पड़ा हुआ है। अनेकों शिकायतों के बाद भी जलनिगम अष्टम शाखा द्वारा खराब हैंडपंप को रीबोर नहीं कराया जा रहा है, जिसके चलते लोग इस भीषण गर्मी में गला तर करने को परेशान हैं।

बताया गया है कि 23 सी महेश चंद्र मिश्रा के मकान के सामने पूर्व विधायक अशोक दुबे की निधि से इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया गया था। जो वर्ष 2015 में पानी छोड़ गया था। रीबोर के इंतजार में खड़े हैडपंप के लिए तत्कालीन सदर विधायक रघुराज ¨सह शाक्य ने भी जलनिगम अष्टम शाखा को पत्र लिख कर रीबोर कराने की संस्तुति की थी। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग ने भी जलनिगम को लिखा था, लेकिन इतने लंबे अंतराल के बाद भी जलनिगम हैंडपंप को रीबोर नहीं कर सका, परिणाम स्वरूप मोहल्ले के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। संतोष राजावत ने बताया कि विभाग ने दो दिन का आश्वासन दिया था जबकि दो साल बीत जाने के बाद भी हैंडपंप रीबोर नहीं हो सका है। जलनिगम की इस लापरवाही को लेकर लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी