किशोरी से दुराचार का प्रयास, फायर कर भागा आरोपी

बसरेहर संवाद सूत्र : चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गयी एक किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक न

By Edited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 08:00 PM (IST)
किशोरी से दुराचार का प्रयास, फायर कर भागा आरोपी

बसरेहर संवाद सूत्र : चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गयी एक किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक ने तमंचा दिखा कर उसे दुराचार की नीयत से झाड़ी में खींच लिया। उसी दौरान गांव की अन्य महिलाएं शौच क्रिया को आई, जिन्होंने शोर सुन कर ललकारा तो वह फायर कर भाग गया। घटना की जानकारी थाने में दे दी गयी है। बताया गया है कि उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम चमरऊआ निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी शौच क्रिया के लिए खेतों पर गयी हुई थी। पड़ोसी गांव डुढ़हा निवासी एक युवक आया और किशोरी को तमंचा दिखा कर झाड़ियों में खींच ले गया। दुराचार का प्रयास करते ही किशोरी ने शोर मचाया, इस पर युवक ने उसके मुंह में कपड़ा भर दिया। लेकिन आवाज सुन कर शौच को आई अन्य महिलाओं ने ललकारा तो आरोपी युवक फायर कर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के बड़ी संख्या में लोग प्रधान सुरेन्द्र ¨सह यादव के साथ थाने पहुंचे और घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।

chat bot
आपका साथी