मुठभेड़ से भागे बदमाश ने महिला को गोली मारी

इटावा, जागरण संवाददाता: इकदिल थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में रेलवे एक्ट में वांछित अभियुक्त को पकड़न

By Edited By: Publish:Sun, 01 May 2016 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 01 May 2016 07:35 PM (IST)
मुठभेड़ से भागे बदमाश ने महिला को गोली मारी

इटावा, जागरण संवाददाता: इकदिल थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में रेलवे एक्ट में वांछित अभियुक्त को पकड़ने गई तीन थानों की पुलिस को कड़े मुकाबले से गुजरना पड़ा। वांछित अभियुक्त ने परिवार की मदद से पुलिस से मोर्चा लेते हुए फाय¨रग और पथराव किया। करीब पांच घंटे चली मुठभेड़ के दौरान जब वह भाग जाने में सफल रहा तो पुलिस बल लौट आया। इसकी जानकारी होने पर वह पुन: गांव लौटा और पुलिस को घर पर चढ़ने के लिए सीढ़ी मुहैया कराने वाली पड़ोसी महिला के सीने में गोली उतार दी।

वांछित अभियुक्त संजेश कुमार कुशवाहा पुत्र अमर ¨सह कुशवाहा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश की कार्रवाई शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई थी। आरपीएफ ने इकदिल थाना पुलिस के साथ दबिश दी लेकिन संजेश ने परिवार के लोगों के साथ पुलिस पर फाय¨रग और पथराव से निशाना साधते हुए मोर्चा लिया तो पुलिस के लिए उसको गिरफ्तार करना आसान नहीं रहा। हालांकि इस बीच सीओ सिटी शिवराज और फ्रेंडस कालोनी थाना प्रभारी रामवीर ¨सह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए लेकिन घर की घेराबंदी कर मुठभेड़ में संजेश या उसके किसी परिजन को बिना शारीरिक क्षति पहुंचाए गिरफ्तारी मुश्किल थी। नतीजतन मुठभेड़ लंबी ¨खची तो संजेश रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौका पाकर करीब साढ़े 10 बजे भाग निकलने में कामयाब हो गया। तब पुलिस ने उसके पुत्र शिवम को हिरासत में लिया और वापस लौट गई।

पुलिस के गांव से चले जाने की भनक लगते ही संजेश दुबारा घर लौटा और पड़ोसी शिवकुमार कुशवाहा की 40 वर्षीय पत्नी रामा देवी के सीने में गोली मार दी। संजेश इस बात से खफा था कि रामा देवी ने पुलिस की मदद करते हुए उसके घर पर चढ़ने को अपनी सीढ़ी उपलब्ध कराई थी। इसकी जानकारी होने पर इकदिल थाना प्रभारी सतीश कुमार ¨सह दुबारा मौके पर पहुंचे और रामा देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

इकदिल थाना के उप निरीक्षक दिनेश पाल ¨सह ने संजेश कुमार कुशवाहा, उसकी पत्नी, पुत्री और पुत्र शिवम के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस संजेश के अलावा फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी