रक्षाबंधन पर बदमाशों ने तीन को बनाया जहरखुरानी का शिकार

इटावा, जागरण संवाददाता : रक्षाबंधन पर्व पर अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को जहरखुरानों ने अपना श

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 07:46 PM (IST)
रक्षाबंधन पर बदमाशों ने तीन को बनाया जहरखुरानी का शिकार

इटावा, जागरण संवाददाता : रक्षाबंधन पर्व पर अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया। दिल्ली से रोडवेज बस में अपने घर आ रहा प्रकाश पुत्र गजराज निवासी खरैथा थाना बकेवर को रास्ते में जहरखुरानी का शिकार बनाया गया। उसे अचेतावस्था में सीएचसी जसवंतनर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुलदीप पुत्र दिनेश लोधी निवासी कमालगंज फर्रुखाबाद को बेहोशी की हालत में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला कन्हैया में पाया गया है। पुलिस ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों को होश नहीं आ सका था।

भरथना, संवाद सहयोगी के अनुसार गाजियाबाद से घर आ रहे बीटेक छात्र को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आगरा में जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूट लिया और मरणासन्न हालत में आगरा-अलीगढ़ मार्ग के खदौली स्थित सड़क किनारे फेंक दिया। आगरा पुलिस ने छात्र को चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां परिजनों की मौजूदगी व डाक्टरों की देखरेख में 24 घंटे बाद छात्र की हालत ¨चताजनक बनी हुई है।

कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर निवासी व्यवसायी राजकुमार उर्फ शेरू ने बताया कि उनका बेटा प्रतीक 19 वर्ष जो गाजियाबाद में बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर रहा है, रक्षाबंधन पर वाया आगरा घर भरथना आ रहा था। शुक्रवार की शाम 5 बजे तक उनकी अपने बेटा प्रतीक से लगातार मोबाइल फोन पर वार्ता होती रही। आगरा वॉटरबक्स पर अंतिम वार्ता के कुछ देर बाद प्रतीक का सुबह तक फोन स्विच ऑफ बोलता रहा। किसी अनहोनी के चलते परिजन इटावा, जसवंतनगर समेत दिबियापुर तक प्रतीक को ढूंढते रहे। शनिवार की सुबह आगरा पुलिस का फोन आने पर उन्हें घटना की सूचना मिली तो परिजन आगरा चिकित्सालय पहुंच गए। अस्पताल में शेरू ने बताया कि स्कार्पियो सवार बदमाशों ने प्रतीक को इटावा के नाम पर कार में बैठा लिया और अलीगढ़ मार्ग स्थित ग्राम खदौली पर सड़क किनारे जहरखुरानी का शिकार बनाकर फेंक दिया। शेरू के अनुसार बदमाशों ने प्रतीक का कीमती मोबाइल फोन, बैग, एटीएम कार्ड व जरूरी कागजात लूट लिये। घटना के 24 घंटे बाद तक छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी