ननिहाल में आई बालिका की दीवार में दब कर मौत

जसवंतनगर, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेना में तीन दिन पूर्व अपने मायके आई नाजरीन की

By Edited By: Publish:Tue, 31 Mar 2015 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2015 01:09 AM (IST)
ननिहाल में आई बालिका की दीवार में दब कर मौत

जसवंतनगर, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेना में तीन दिन पूर्व अपने मायके आई नाजरीन की 11 वर्षीय पुत्री की सोमवार को हुए मौसम परिवर्तन के कारण चल रही तेज हवावा के कारण दीवाल के गिरने से उसके नीचे दब कर मौत हो गयी।

बताया गया है कि उक्त गांव निवासी शौकत अली की पुत्री नाजरीज की ससुराल एत्मादपुर के पास ग्राम वरहन आगरा में है वह तीन दिन पूर्व अपनी पुत्री अलसिफा को लेकर अपने पिता के घर आई हुई थी। सोमवार की सायं तेज हवा चलने से मकान की पक्की दीवाल गिर गयी, जिसमें दब कर 11 वर्षीय अलसिफा की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार जसकरन ¨सह कुशवाहा ने मौके पर पहुंच कर अवलोकन किया। लड़की की गौत से गांव में मातम छा गया।

chat bot
आपका साथी