प्रदर्शनी तीन... गमलों में लगे मौसमी फूलों ने खूब लुभाया

इटावा, जागरण संवाददाता : प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा सैफई में दो दिवसीय फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 01:10 AM (IST)
प्रदर्शनी तीन... गमलों में लगे मौसमी फूलों ने खूब लुभाया

इटावा, जागरण संवाददाता : प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा सैफई में दो दिवसीय फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न कारागारों द्वारा उत्पादित शाकभाजियों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही गमलों में लगे विभिन्न रंगो के मौसमी फूल जैसे-पेंजी, पिटूनिया, सिनरेरिया, पालीएन्थस, रोडैन्थी, स्वीटविलियम, स्वीटएलाइजम, स्टाक, स्टेटिस, फ्लाक्स, वालफ्लावर, कार्नफ्लावर, एस्टर, गेंदा, बोगनवेलिया, गुलाब एवं डहेलिया आदि के साथ ही विशेष रूप से गमलों, थाली, खंजर पर लगे कैक्टस, सकुलेन्टस, फलदार पौधों तथा शोभाकार पौधों की बोनसाई भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गयी।

इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से ग्लैडियोलस, कारनेशन, गुलाब, डहेलिया एवं अन्य मौसमी कटे फूलों की विभिन्न वर्गो की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी हैं। प्रदर्शनी में फोटोग्राफी की प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है।

प्रदर्शनी के अन्तर्गत निर्यात वाले फूलों जैसे-लिलियम, कारनेशन तथा जरबेरा आदि के प्रदर्शो की प्रतियोगितायें आयोजित करके प्रदर्शनी को और अधिक आकर्षक रूप प्रदान किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की शाकभाजी विशेषकर उन्नतशील एवं हाइब्रिड शाकभाजी की प्रतियोगितायें भी आयोजित की गयी है। कलात्मक पुष्प सज्जा वर्ग में विभिन्न फूलों एवं शाकभाजी से बने सुरूचि पूर्ण माडल प्रदर्शित किये गये हैं। गमलों में लगे औषधीय एवं संगध पौधों की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी हैं। इस वर्ग में सफेद मूसली, अश्वगन्धा, पुर्ननवा, घृतकुमारी, अस्थि श्रृंखला (हड़जोड़), सुदर्शन, तुलसी, स्टीविया, सतावर, व मेन्था आदि सम्मिलित की गयी है।

प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण के रूप में फूलों से बनी हुई विभिन्न आकृतियॉ- ताजमहल, रूमी गेट, शादी का मण्ड़प, शेष नाग पर नाचते हुए श्री कृष्ण जी, मोर, हिरन, हाथी आदि का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी, जिलाधिकारी नितिन बंसल, सीडीओ डा. अशोक चंद्र, अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र ¨सह, उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार ¨सह, जिला उद्यान अधिकारी धर्मपाल यादव भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी