चेकिंग में वाहन से झंडा नोचा, जाम

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 01:00 AM (IST)
चेकिंग में वाहन से झंडा नोचा, जाम

भरथना, संवादसूत्र : सपा के लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला सचिव अवनीश यादव की वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा गाड़ी पर लगा सपा का झंडा नोंचे जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने देर रात्रि कस्बे में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने जाम को खुलवाया।

घटनाक्रम के अनुसार कोतवाल बलवीर सिंह बजाजा लाइन में वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी अवनीश यादव अपनी आल्टो कार नंबर यूपी75-आर-7241 से अपने साथियों आलोक व विवेक कुमार के साथ वहां से गुजरा। पुलिस ने इनकी गाड़ी रोककर तलाशी ली। तलाशी में कुछ न मिलने पर गाड़ी पर लगा सपा का झंडा फाड़ दिया। इस पर वह लोग आक्रोशित हो गये और जाम लगा दिया। मामले की सूचना जिलाध्यक्ष अशोक यादव को दी गयी। अशोक यादव मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया। मामले की शिकायत एसएसपी दिनेश कुमार से की। इसी बीच इंस्पेक्टर बलवीर सिंह मौके से नदारद हो गये। सपा कार्यकर्ताओं में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तीखा आक्रोश देखा गया।

chat bot
आपका साथी