राज्य कर्मचारियों का नोटा का अभियान

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST)
राज्य कर्मचारियों का नोटा का अभियान

इटावा, जागरण संवाददाता : पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के आश्वासन के बाद राज्य कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाने का फैसला स्थगित कर दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने बताया कि मुख्य राजनैतिक दलों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली का आश्वासन राजनैतिक दलों द्वारा दिया गया है। परिषद ने 30 जिलों में इसको लेकर अभियान चलाया था। बहुजन समाज पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने इस व्यवस्था को लेकर बहाली की बात कही है। उन्होंने जनपद के सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे राजनैतिक दलों के आश्वासन के बाद नोटा का प्रयोग न करें और किसी भी राजनैतिक दल को वोट देकर सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान करें।

chat bot
आपका साथी