बैंक, डाकघरों में हड़ताल से बढ़ीं दिक्कतें

एटा, जासं। केंद्र व प्रदेश के विभिन्न श्रमिक व कर्मचारी संगठनों की अपनी मांगों को लेकर हड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 10:57 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 10:57 PM (IST)
बैंक, डाकघरों में हड़ताल से बढ़ीं दिक्कतें
बैंक, डाकघरों में हड़ताल से बढ़ीं दिक्कतें

एटा, जासं। केंद्र व प्रदेश के विभिन्न श्रमिक व कर्मचारी संगठनों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कार्यालयों में तालाबंदी के साथ आंदोलित अधिकारी, कर्मचारियों ने सभाएं कर नारेबाजी की। बैंकों में लेन-देन न होने के कारण ग्राहकों को दूसरे दिन भी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा डाकघर, एलआईसी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग आदि कार्यालयों में भी कार्य बहिष्कार की स्थिति में लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा।

जिले में केनरा बैंक, ग्रामीण बैंकों के अलावा अन्य आनुसांगिक बैंकों में ताले लटके रहने के साथ ही जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों पर प्रदर्शन और सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के जीटी रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर हड़ताल पर रहे बैंक अधिकारी, कर्मचारियों ने जहां सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार समान कार्य पर समान वेतन व सुविधाएं लागू किए जाने, अस्थाई कर्मियों के नियमितीकरण, रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्तियों के अलावा 12 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा करते हुए शासन का ध्यान आकर्षित किया। कर्मचारियों का कहना था कि अब तक सरकार गुमराह कर रही है, यहां एमसी यादव की अध्यक्षता में सभा के दौरान आरके गुप्ता, राजन ¨सह, उमेश यादव, सुरेंद्र कुमार, सुनील जायसवाल, जेसी जैन, संजीव गोयल, सुमित प्रजापति, अनुज यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील कुमार, चंद्रेश वर्मा, कम्युनिस्ट नेता राजाराम यादव आदि ने सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। इसीक्रम में सिविल लाइन केनरा बैंक कार्यालय पर भी प्रदर्शन और नारेबाजी हुई।

डाककर्मी भी डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर रहकर अपना आक्रोश जताते रहे। डाक सेवाएं प्रभावित होने से लोग परेशान दिखे। मुख्य डाकघर पर हड़ताल के दौरान मंडलीय सचिव तरुण प्रकाश, भूपेंद्र चौहान, नरेंद्र कुमार, विपिन शर्मा, मुरारीलाल, विनोद सोलंकी, प्रेम कुमार, रामकिशन, गिरीशचंद्र दीक्षित आदि मौजूद थे। एलआइसी कार्यालयों में भी कामकाज दूसरे दिन ठप होने से लोगों को वापस लौटना पड़ा। कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी हुंकार भरते हुए सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। इसीक्रम में पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए विभागीय कामकाज ठप रखा। हड़ताल में कर्मचारी संवर्ग ने पुन: मांगें उठाईं तथा आगे भी आंदोलन में सहभागिता का आह्वान किया। धरने में इशरत अली खां, रंजीत ¨सह, रामबरन, प्रमोद कुमार, सुभाष, सुशील चंद्र आदि काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति की हड़ताल भी जारी रहने के कारण विद्युत विभाग के राजस्व पटल तक बंद रहे और विभागीय राजस्व रुका रहा।

chat bot
आपका साथी