सुपारी किलर ने 12 साल की उम्र में कर दिया था पिता का कत्ल

महिला की हत्या करने वाले आरोपित ने खोला राज पति ने रची थी साजिश तीन आरोपित गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 06:43 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 06:43 AM (IST)
सुपारी किलर ने 12 साल की उम्र में कर दिया था पिता का कत्ल
सुपारी किलर ने 12 साल की उम्र में कर दिया था पिता का कत्ल

जासं। एटा : सकीट क्षेत्र में हुई महिला की हत्या करने वाले सुपारी किलर ने 12 साल की उम्र में अपने पिता का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने जब आरोपित का फीडबैक खंगाला तो उसकी पुरानी करतूत भी सामने आ गई। महिला के पति और सुपारी लेने वाले आरोपित समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही महिला की हत्या का पर्दाफाश भी हो गया।

राजस्थान के धौलपुर जिला के गांव भैंसेना निवासी 40 वर्षीय महिला सुनीता को दवा दिलाने के बहाने उसका पति भूरी सिंह सकीट में लाया था। महिला की हत्या के लिए उसने सकीट क्षेत्र के ही गांव नगला इंदी निवासी शेर सिंह को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। मंगलवार को शेर सिंह ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कुछ ग्रामीणों ने घटना के दौरान ही पुलिस को सूचना दे दी और तीनों आरोपित भूरी सिंह, शेर सिंह तथा शेर सिंह का साथी हीरालाल निवासी गोपालपुर थाना मारहरा को गिरफ्तार कर लिया। एफआइआर मृतका के भाई चरन सिंह ने दर्ज कराई थी। आरोपितों से दो दिन से पूछताछ की जा रही थी। शेर सिंह ने पुलिस के समक्ष कबूला कि उसने 12 साल की उम्र में अपने पिता का कत्ल कर दिया था क्योंकि पिता ने 40 बीघा जमीन बेच दी थी। 50 हजार में सौदा, 39 हजार मिले थे एंडवास:

शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि भूरी सिंह ने महिला को मारने के लिए 50 हजार में सौदा तय किया था, जिसमें 39 हजार रुपये बतौर एडवांस मिल गए थे। 11 हजार रुपये काम होने के बाद देने की बात हुई थी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि साजिश के तहत महिला की हत्या की गई, उसके पति व सुपारी किलर तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने भाई को दिलवा दिए थे सात लाख रुपये:

भूरी सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने अपने भाई को सात लाख रुपये दिलवा दिए थे, लेकिन यह पैसा भाई वापस नहीं कर रहा था और पत्नी उसका ही पक्ष ले रही थी। पैसा मांगने पर भाई ने पत्नी के सामने ही उसे पीटा भी था। इधर, कोई संतान भी नहीं थी, इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। पति ने पुलिस को यह भी बताया कि हीरालाल उसका दूर का रिश्तेदार है, जिसने शेर सिंह से मिलवाया था।

chat bot
आपका साथी