कल्याण सिंह के जन्मदिन पर लिया पार्टी की ताकत और बढ़ाने का संकल्प

कल्याण को बताया हिदुत्व का सजग प्रहरी कई स्थानों पर काटा गया केक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 06:13 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 06:13 AM (IST)
कल्याण सिंह के जन्मदिन पर लिया पार्टी की ताकत और बढ़ाने का संकल्प
कल्याण सिंह के जन्मदिन पर लिया पार्टी की ताकत और बढ़ाने का संकल्प

एटा : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने संकल्प लिया कि पार्टी की ताकत और बढ़ाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर कई स्थानों पर केक काटा गया और शुभकामनाएं दी गईं।

सांसद राजवीर सिंह के आवास पर पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के जन्मदिन पर केक काटा गया। इस दौरान सभी ने शुभकामनाएं भी दीं और पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, नवरतन सिंह, कौशिक राजपूत, राकेश राजपूत, देवेंद्र कुमार, मुकुल प्रताप सिंह, दिनेशचंद्र गुप्ता, कुंवरपाल सिंह, संजीव यादव, अंकित उपाध्याय, विपिन कुमार, संजय राजपूत, बबलू राजपूत, विकास यादव, भानु प्रताप, अवधेश राजपूत, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व राज्यपाल ने आजीवन भाजपा के लिए काम किया और संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके द्वारा किए गए अथाह परिश्रम का ही परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में है। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, उमेश प्रताप सिंह, बसंत पतझड़, संदीप सोलंकी, आकाश चौहान, सनी, संजय सोलंकी, गुड्डू चौहान, विक्की चौहान, उमेश पुंढीर, सुधीर चौहान आदि मौजूद रहे।

जिला सहकारी बैंक में भी कल्याण सिंह का 89वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कल्याण सिंह को किसान, मजदूर तथा हिदुत्व का सजग प्रहरी बताया। कैलाश मंडल अध्यक्ष नलिन राजन गुप्ता, श्रीराम मंडल अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, राहुल चौहान, शांतनु चौहान, धीरज पाठक, बब्बू, रामसेवक लोधी, गौरव मिश्रा, देवेंद्र लोधी, अर्जुन प्रताप सिंह, युवराज सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रदीप महाजन, कुश वर्मा, आकाश मिश्रा, मुकुट सिंह राठौर, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी