सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी को किया याद

समान व्यवहार करते हुए जनपद के विकास में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें डीएम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 06:00 AM (IST)
सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी को किया याद
सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी को किया याद

जासं, एटा: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में जनपदभर में मनाया गया।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई। जनपद के अन्य सरकारी, कार्यालयों, विभागों में भी अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को सद्भावना प्रतिज्ञा दिलाई गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि इसको मनाने का विचार सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण, सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देना है। यह उद्देश्य है कि लोगों में हिसा की प्रवृत्ति दूर हो और दया भाव का विकास हो। सभी टीम भावना के साथ कार्य करें, किसी का भी अहित न हो। सभी के साथ समान व्यवहार करते हुए जनपद के विकास में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसडीएम अबुल कलाम, एएसडीएम राजीव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण, कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के पटल सहायक आदि मौजूद रहे।

जलेसर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वें जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। गरीब बच्चों को फल वितरित किए एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी संगठन को मजबूत कर प्रदेश में पुन: सत्ता हासिल करने का प्रयास करें। अमित अग्रवाल, संजू कुरेशी, सत्यदेव शर्मा, सद्दाम हुसैन, विमल राठी, अशोक राठी, सतीश जाटव, डा. गीतम सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी