मोक्षधाम पर मनी देव दीपावली, हुआ पूजन

संस्कार मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर शहर के मारहरा दरवाजा स्थित मोक्षधाम परिसर में देव दीपावली का आयोजन किया। इस दौरान मोक्षधाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं मोक्षधाम परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाकर उन पर 1111 दीपक प्रज्ज्वलित किए। देव दीपावली के इस आयोजन के चलते मोक्षधाम परिसर दीपकों की ज्योति से जगमग हो उठा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:03 AM (IST)
मोक्षधाम पर मनी देव दीपावली, हुआ पूजन
मोक्षधाम पर मनी देव दीपावली, हुआ पूजन

एटा, जागरण संवाददाता : संस्कार मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर शहर के मारहरा दरवाजा स्थित मोक्षधाम परिसर में देव दीपावली का आयोजन किया। इस दौरान मोक्षधाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं मोक्षधाम परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाकर उन पर 1111 दीपक प्रज्ज्वलित किए। देव दीपावली के इस आयोजन के चलते मोक्षधाम परिसर दीपकों की ज्योति से जगमग हो उठा।

दरअसल, देव दीपावली मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार त्रिपुरासुर ने देवताओं को स्वर्ग लोक से बाहर निकाल दिया। सभी देवता त्रिपुरासुर से परेशान होकर बचने के लिए भगवान शिव की शरण में पहुंचे। देवताओं का कष्ट दूर करने के लिए भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर दिया। भगवान शिव जी ने जिस दिन इस राक्षस का वध किया उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा थी। देवताओं ने त्रिपुरासुर के वध पर खुशी जाहिर करते हुए शिव की नगरी काशी में दीप दान किया। कहते हैं तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव-दिपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन पूजा-पाठ करने से लंबी उम्र और सकारात्मक ऊर्जामिलती है।

देव दीपावली पर मोक्षधाम में हुए इस आयोजन के कारण दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने श्रीमहाकाल एवं महाकाली माई के समक्ष अपने पितरों को नमन करते हुए दीप जलाए। कार्यक्रम के दौरान एटा का नाम बॉलीबुड की सुर्खियों में लाने वाले जय चौहान का समिति की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति के अमित चौहान सोनू, सत्यप्रकाश ठेकेदार, रोहित जैन, दीपक चौहान आदि कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सभांली।

chat bot
आपका साथी