मिशन शक्ति: पुलिस ने गांवों में बनाया महिलाओं का नेटवर्क

पुलिस ने फिलहाल एक हजार से अधिक महिलाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ा है इसके अलावा 340 पावर एंजिल्स पहले से ही किए हैं नियुक्त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:31 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:31 AM (IST)
मिशन शक्ति: पुलिस ने गांवों में बनाया महिलाओं का नेटवर्क
मिशन शक्ति: पुलिस ने गांवों में बनाया महिलाओं का नेटवर्क

जागरण संवाददाता, एटा: पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान को अंजाम देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपना नेटवर्क तैयार किया है। जागरूक महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ा गया है। जो महिलाएं ग्राम प्रधान हैं या सामाजिक क्षेत्र में रुचि ले रही हैं वे सदस्य बनाई गई हैं।

पुलिस ने मिशन शक्ति के नाम पर 10 दिन तक अभियान चलाया था और कोशिश यह थी कि किसी भी तरह अभियान से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाए। महिला वालंटियरों की टीम गांव-गांव में तैयार की गई हो जो थानों में बनाई गई महिला हेल्पडेस्क से हमेशा कनेक्ट रहेगी। जो हेल्पलाइन नंबर वितरित किए गए हैं उन नंबरों पर अगर कोई पीड़ित महिला काल करती है तो हेल्पडेस्क पर बैठने वाली प्रभारी पुलिसकर्मी एक्टिव होकर पुलिस की सहायता पीड़ित को उपलब्ध कराएगी। एक रजिस्टर भी हर थाने में रखा गया है, जिस पर हर शिकायत दर्ज की जाएगी। दर्ज कराने वाले के भी मोबाइल नंबर होंगे, ताकि समय रहते संपर्क साधा जा सके। पुलिस ने फिलहाल एक हजार से अधिक महिलाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इसके अलावा 340 पावर एंजिल्स पहले से ही नियुक्त हैं, उन सबसे भी एक्टिव रहने को कहा जा रहा है। नोडल अधिकारी एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान को अंजाम देने के लिए महिलाओं का नेटवर्क तैयार है, अभी सिर्फ रोज एक-दो शिकायतें ही आ रही हैं। अब तक तीन दर्जन से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। कार्यकर्ता भी अभियान में जुटे

संवाद सूत्र, मिरहची : ब्लाक क्षेत्र मारहरा के प्राथमिक विद्यालयों में एआरपी ईश्वर दयाल मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा, जादू टोना, भ्रूण हत्या, लिग भेद आदि मुद्दों पर विभिन्न जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। वह बताते हैं कि आपातकालीन व मुश्किल के समय महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं सरकार द्वारा दिए गए विभिन्न नंबरों पर काल करके स्वयं को सुरक्षित तो करें। प्राथमिक विद्यालय हयातपुर एवं कंपोजिट विद्यालय दतेई में डायट मेंटर यशवंती सिंह ने भी महिलाओं, बालिकाओं एवं अभिभावकों को लैंगिक समानता पर अभिप्रेरित किया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में गांव की महिलाएं, बालिकाएं व शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी