7.19 करोड़ से होगा मारहरा का विकास

मारहरा, जासं। नगर के विकास पर 7.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिका ने शुक्रवार को बोर्ड बैठक में 2019-20 के लिए बजट पारित किया। प्रस्तावों पर सभासदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 11:48 PM (IST)
7.19 करोड़ से होगा मारहरा का विकास
7.19 करोड़ से होगा मारहरा का विकास

मारहरा, जासं। नगर के विकास पर 7.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिका ने शुक्रवार को बोर्ड बैठक में 2019-20 के लिए बजट पारित किया। प्रस्तावों पर सभासदों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई।

चेयरमैन वहीद महमूद जुबैरी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें 7.22 करोड़ रुपये की अनुमानित आय दर्शायी गई। जबकि 7.19 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय दिखाया गया। इसमें नगर के विभिन्न स्थानों पर शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगवाने और यात्री प्रतीक्षालय निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा मुहल्ला कम्बोह स्थित तालाब और पालिका स्थित सामुदायिक केन्द्र व अंबेडकर पुस्तकालय के सुंदरीकरण के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

14वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग से मिरहची रोड, नदरई रोड व हैदरी चौक के मुख्य मार्गो पर निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। इसके अलावा पंचवर्षीय गृहकर और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कर व शुल्क निर्धारण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी लोकेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में मेवाराम, चंद्रपाल सिंह, सतीशचंद्र राना, साद कुरैशी आदि पालिका कर्मचारियों के अलावा ज्ञान सिंह, रामनरेश, सोमवती, यूनुस, नईम खान, फईमुद्दीन, रूपा देवी, संगीता, पुष्पेन्द्र प्रताप ¨सह, शबाना, गंगा ¨सह, अभिषेक कुमार, मौजमा, फैजान, वीरबहादुर, विनीता, रुखसाना, शैलेन्द्र कुमार, रीनादेवी, सगीर आलम, राजेन्द्र ¨सह, यूनिस महमूद, फहीम खान, शाहीन आदि सभासदगण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी