मंडी पर लगा जाम, तीन घंटे तक थमी वाहनों की रफ्तार

मूंगफली की आवक अधिक होने के कारण बढ़ी वाहनों की संख्या

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Aug 2022 03:58 AM (IST) Updated:Thu, 04 Aug 2022 03:58 AM (IST)
मंडी पर लगा जाम, तीन घंटे तक थमी वाहनों की रफ्तार
मंडी पर लगा जाम, तीन घंटे तक थमी वाहनों की रफ्तार

मंडी पर लगा जाम, तीन घंटे तक थमी वाहनों की रफ्तार

जासं, एटा: मूंगफली की आवक अधिक होने के कारण हुई वाहनों की अधिकता से मंडी समिति अलीगंज रोड पर जाम लग गया। तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। बच्चों को आधे रास्ते से पैदल घर तक जाना पड़ा। बाद में जाम खुलने पर लोगों को राहत मिल सकी। इनदिनों मंडी में मूंगफली की आवक काफी मात्रा में हो रही है। जिले के साथ ही दूसरे जनपद के किसान भी मंडी में मूंगफली लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार के दिन गल्ला मंडी बंद रहती है। इसके बाद बुधवार को मंडी खुलने के कारण काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर, मैक्स, कैंटर, टेम्पो में मूंगफली लेकर पहुंचे। सुबह से शुरू हुई भीड़ दोपहर तक काफी हो गई। उसी को लेकर एक बजे अलीगंज रोड पर वाहनों का जाम लग गया। इसे लेकर मंडी गेट से लेकर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। स्कूली वाहन भी फंस गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जाम नहीं खुला तो वाहनों पर मौजूद स्टाफ ने छोटे बच्चों को पैदल उनके घरों तक पहुंचाया। इसके अलावा कुछ स्कूली बच्चों ने जाम के कारण दूर तक पैदल यात्रा की। इसके बाद वे अपने घरों तक पहुंच सके। अलीगंज रोड पर लगे जाम को हटवाने के लिए मंडी समिति के कर्मचारी सहित अन्य लोगों ने मशक्कत की। इसे लेकर करीब तीन घंटे बाद मार्ग से जाम हट सका और लोग इधर से उधर आ जा सके।

chat bot
आपका साथी