खिली धूप ने किया ऊर्जा का संचार, संडे बना फनडे

तापमान में वृद्धि ने ठंड से दी लोगों को राहत सुबह के समय गांवों में घना कोहरा शहर र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 06:04 AM (IST)
खिली धूप ने किया ऊर्जा का संचार, संडे बना फनडे
खिली धूप ने किया ऊर्जा का संचार, संडे बना फनडे

तापमान में वृद्धि ने ठंड से दी लोगों को राहत

सुबह के समय गांवों में घना कोहरा, शहर रहा साफ

जागरण संवाददाता, एटा: अवकाश का दिन संडे वास्तव में लोगों के लिए फनडे रहा। सुबह से ही निकली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। जिससे लोगों में ऊर्जा का संचार हो गया। छत, मैदान, पार्क आदि खुले स्थानों पर सभी जगह लोग इस मौसम का आनंद लेते नजर आए।

रविवार सुबह के समय मौसम जरूर अजीबोगरीब रहा। शहर के अंदर वातावरण पूरी तरह साफ था, कोहरे का नामोनिशान नहीं था। लेकिन शहर से बाहर निकलते ही घना कोहरा छाया था। मॉर्निंग वॉक व अन्य कार्यों से बाहर की ओर जाने वाले लोग इस स्थिति को देखकर चौंक गए। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों के आवागमन में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, धूप जल्दी निकलने से ठंड हावी नहीं हो पाई। अच्छी खिली धूप ने ऊर्जा का संचार किया और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बाजारों में भी उत्साह

-------

अच्छे मौसम के बीच बाजारों में भी उत्साह देखा गया। बाबूगंज, घंटाघर, मैनगंज, गांधी मार्केट आदि प्रमुख बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़भाड़ नजर आई। दफ्तरों व स्कूलों के अवकाश का भी दिन था। जिसके चलते अधिकांश लोग खरीदारी के लिए निकले। अच्छी खरीद से व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे।

बिजली कटौती ने किया परेशान

--------

सुबह के समय ठंडी सड़क, पटियाली गेट, होली मुहल्ला, मेहता पार्क आदि इलाकों में दो से तीन घंटे तक की कटौती की गई। जिसके चलते लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान्य दिनचर्या के कार्यों के लिए पानी की कमी से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं ठंड के बीच लोग नहाने के लिए पानी गर्म करने को बैठे रहे।

chat bot
आपका साथी