निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढहा, दो मजदूर घायल

कस्बा में फीरोजाबाद बस स्टैंड के निकट गुरुवार शाम निर्माणाधीन मकान क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:29 AM (IST)
निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढहा, दो मजदूर घायल
निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढहा, दो मजदूर घायल

जागरण संवाददाता, एटा: कस्बा में फीरोजाबाद बस स्टैंड के निकट गुरुवार शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढह गया। दो मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। दोनों की हालत चिताजनक देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

सकरौली क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर निवासी सुनील कुमार द्वारा कस्बा स्थित फीरोजाबाद बस स्टैंड के पास मकान का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को लेंटर का काम चल रहा था, तभी शाम 5 बजे अचानक लेंटर के नीचे लगीं बल्लियां सरक गई और नवनिर्मित लेंटर ढह गया। मलबे में मजदूर ग्राम अरबगढ़ निवासी गांव अराबगढ़ निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार व उसका भाई 31 वर्षीय दीपचंद उर्फ दीपू मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान स्वामी सुनील कुमार और आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे दोनों भाइयों को बमुश्किल से बाहर निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों की हालत चिताजनक देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी