इन दफ्तरों में नहीं सुरक्षा-जागरूकता के कोई इंतजाम

जिला पंचायत परिसर में पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:37 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:37 AM (IST)
इन दफ्तरों में नहीं सुरक्षा-जागरूकता के कोई इंतजाम
इन दफ्तरों में नहीं सुरक्षा-जागरूकता के कोई इंतजाम

एटा, जागरण संवाददाता: जिला पंचायत परिसर में पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के दफ्तर संचालित हैं। लेकिन इनमें कोविड प्रोटोकॉल को लेकर कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही। न तो हेल्पडेस्क बनाई गई है और न आने वाले लोगों के सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिग पर ही ध्यान दिया जा रहा है।

जागरण की टीम ने शनिवार को जिला पंचायत परिसर स्थित इन दोनों कार्यालयों में कोविड गाइडलाइन के पालन की स्थिति का जायजा लिया। दोनों दफ्तरों में कोविड हेल्पडेस्क जैसी कोई चीज ही नहीं थी। पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में शादी अनुदान, छात्रवृत्ति और कंप्यूटर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी करने वाले लोग बेरोकटोक आ रहे थे। उनके सैनिटाइजेशन और शरीर का तापमान तथा ऑक्सीजन लेवल नापने की कोई व्यवस्था नहीं थी। कुछ ऐसा ही नजारा इसके ठीक सामने स्थित दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग का था। यहां भी पेंशन, सहायक उपकरण आदि के संबंध में आने वाले दिव्यांगजनों के सैनिटाइजेशन आदि का इंतजाम नहीं था। यही नहीं, दोनों दफ्तरों में बैठे अधिकांश कर्मचारी बिना मास्क के काम करते नजर आ रहे थे। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा था। गौरतलब है कि पखवाड़े भर पहले डीएम सुखलाल भारती ने जिला पंचायत परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया था। अधिकांश दफ्तरों में कोविड हेल्पडेस्क न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसकी स्थापना के लिए निर्देश दिए थे। इसके बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अभी तक गंभीर नहीं हुए हैं।

chat bot
आपका साथी