उत्पीड़न बंद न हुआ तो चुनाव में लेंगे बदला

एटा, जागरण संवाददाता: अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में उत्पीड़न के विरोध में हुंकार भरी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 10:16 PM (IST)
उत्पीड़न बंद न हुआ तो चुनाव में लेंगे बदला
उत्पीड़न बंद न हुआ तो चुनाव में लेंगे बदला

जागरण संवाददाता, एटा: अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में उत्पीड़न के विरोध में हुंकार भरी गई। यहां आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने एलान किया कि प्रधानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में बदला लिया जाएगा।

बैठक शहर में ठंडी सड़क स्थित एक मैरिज होम में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल ¨सह यादव ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने संतोष यादव प्रधान को संगठन के राष्ट्रीय सचिव के साथ ही अलीगढ़ मंडल के प्रभारी पद का दायित्व सौंपा। उन्हें संगठन के विस्तार तथा मजबूती की जिम्मेदारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रधानों के अधिकारों तथा सम्मान की रक्षा की जाएगी। किसी कीमत पर उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र व राज्य की सरकार लगातार प्रधानों का उत्पीड़न कर रही है। जिसका बदला लोकसभा चुनाव में लिया जाएगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव ने प्रधानों को विश्वास दिलाया कि किसी प्रधान के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। पूर्व प्रमुख ओमपाल यादव ने प्रधानों का उत्पीड़न बंद न हुआ तो आंदोलन कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान रामदुलारे भदौरिया, सौरव यादव, प्रदीप उपाध्याय, जुगेंद्र ¨सह चौहान, राजपाल यादव, राजू खां, यूनुस खां, भीमसेन यादव, गोरे खां, गव्वर ¨सह, मनोज यादव, नेम ¨सह, जुगेंद्र ¨सह चौहान, राजपाल यादव, मल्लू यादव, प्रदीप यादव, प्रवेश यादव, मुन्नालाल कश्यप, संजीव कुमार शाक्य, नरेंद्र यादव, विनोद तोमर, प्रमोद सोंहार, अनार ¨सह यादव, इसरार खां, रामआसरे, फूल ¨सह आदि प्रधान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी