हरियाली तीज आज, कोरोना के बावजूद उमंग

सावन माह में महिलाओं का प्रमुख त्योहार हरियाली तीज गुरुवार को मनाय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 06:08 AM (IST)
हरियाली तीज आज, कोरोना के बावजूद उमंग
हरियाली तीज आज, कोरोना के बावजूद उमंग

एटा, जागरण संवाददाता : सावन माह में महिलाओं का प्रमुख त्योहार हरियाली तीज गुरुवार को मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण हालात जरूर अलग हैं, लेकिन त्योहार मनाने को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह कतई कम नहीं। त्योहार से पूर्व बाजार में भी रौनक बढ़ी। वहीं इस बार कोरोना के कारण महिलाओं ने घर पर ही मेहंदी रचाई।

यहां बता दें कि अभी भी कोरोना संक्रमण को लेकर तमाम बंदिशें हैं। वहीं खुद के बचाव के लिए लोग एहतियात बरत रहे हैं। वैसे तो हरियाली तीज के त्योहार पर महिलाओं की टीम झूले के हिलोरें लेते हुए सावन के गीत गाते नजर आतीं, लेकिन इस साल हालातों को देख उन्होंने अपने घरों पर ही पर्व मनाने की तैयारी की है। तीज पर्व को लेकर बुधवार को नगर और कस्बाई बाजारों में कॉस्मेटिक विक्रेताओं के यहां सुहाग का सामान खरीदने के लिए महिलाओं ने रौनक बढ़ाई। पहले से ही कोरोना के कारण जहां-तहां मेहंदी लगाने वाले नजर नहीं आए तो महिलाएं भी संजीदा थी, इसलिए उन्होंने आपस में या स्कूल की छुट्टियों के कारण घर पर मौजूद बालिकाओं से मेहंदी लगवाई।

उधर हरियाली तीज पर्व से पहले स्कूलों में दिखने वाली प्रतियोगिताओं की रौनक इस बार कॉलेज बंद होने से नहीं दिखी। पूजा के साथ श्रंगार के सामान को दान करने की तैयारी की गई है। पिछले सालों में कई संगठन सामूहिक पर्व मनाते रहे हैं। लेकिन इस साल किसी ने भी आयोजनों की पहल नहीं की है। त्योहार के चलते शहर के बाबूगंज गांधी मार्केट बाजारों में रौनक बढ़ते नजर आई। पहली तीज को होगा नया अनुभव

------

इस साल तमाम नवविवाहिता पहला हरियाली तीज त्योहार मनाएंगी। ज्यादातर ऐसी है, जिन्होंने लॉकडाउन में फेरे लिए। तीज का अनुभव उनके लिए खास होगा।

- विवाह के बाद सुहागिनों के लिए यह त्योहार खास है। ससुराल में रहकर पहली पूजा की रस्म इसलिए यादगार बनेगी क्योंकि कोरोना के कारण बंदिशों में त्योहार मनाना है। शोभना गुप्ता - सावन के महीने में अब तक तीज के त्योहार को मायके में होते देखा था। मोबाइल पर त्योहार को लेकर पूजा विधि सीखी है। ससुरालीजनों के साथ पहले त्योहार को लेकर खुशी है।

प्रिया यादव

- सुहागिन बनने के बाद तीज की महत्ता को समझना एक बड़े अनुभव से कम नहीं है। कई दिन से इसी तैयारी में हूं कि पर्व पर क्या तैयारी करनी है।

पायल शर्मा

- पहले तीज के त्योहार पर कोरोना को लेकर घर में ही मेहंदी जैसी रच सकी रचाई। बाजार में मेहंदी रचाने के लिए परिवार ने मना कर दिया। चलो इसी बहाने से खुद मेहंदी रचाना यादगार रहेगा।

सपना चौहान

chat bot
आपका साथी