विज्ञान कांग्रेस में दिखी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा

एटा: शुक्रवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड हॉल में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 10:36 PM (IST)
विज्ञान कांग्रेस में दिखी बाल  वैज्ञानिकों की प्रतिभा
विज्ञान कांग्रेस में दिखी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा

जागरण संवाददाता, एटा: शुक्रवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड हॉल में 26 वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ, जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में जगकेश व गोपाल और सीनियर वर्ग में कंचन सागर व राधा का प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर भेजे जाने को स्वीकृत हुआ।

जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जीआइसी के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने कहा कि बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति ललक जगाने के लिए प्रयोगात्मक कार्यो को स्कूलों में बढ़ाना चाहिए। कॉलेज के प्रवक्ता गंगाबक्श यादव ने बच्चों को नवाचार आइडिया पर काम करने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक देवेश कुमार, राजेंद्र ¨सह, विवेक कृष्ण कुलश्रेष्ठ, डॉ. प्रद्युम्न चतुर्वेदी, डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के वाले विद्यालयों में से जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया के शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र ¨सह के निर्देशन में तैयार जगकेश व गोपाल और सीनियर वर्ग में जीजीआइसी की सहायक अध्यापिका डॉ. मंजू यादव के निर्देशन में तैयार कंचन सागर व राधा का प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर जाने के लिए चयनित किया। इस मौके पर दीप्ती गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, वीरेश, अनूप चंदेल, अनीता कुमार, प्रियंका उपाध्याय, सुनीता निर्मल, चंचल कटियार, कप्तान ¨सह, सुदेश रावल, अजेंद्रपाल ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी