दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन कर मनाया स्थापना दिवस

विश्व हिदू परिषद के तत्वावधान में दुर्गा वाहिनी का स्थापना दिवस शस्त्र पूजन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:47 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:47 AM (IST)
दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन कर मनाया स्थापना दिवस
दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन कर मनाया स्थापना दिवस

एटा, जागरण संवाददाता: विश्व हिदू परिषद के तत्वावधान में दुर्गा वाहिनी का स्थापना दिवस शस्त्र पूजन कर मनाया गया। कार्यक्रम चित्रगुप्त कालोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित किया गया। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका निशा चौहान ने कहा कि इतिहास साक्षी है, जब-जब धर्म रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ी है, नारियों ने शस्त्र उठाए हैं। आज की नारी अबला नहीं है, वह स्वयं के साथ धर्म एवं समाज की रक्षा करने में भी सक्षम है। विहिप के विभागाध्यक्ष अरविद सिंह चौहान ने कहा कि दुर्गा वाहिनी की स्थापना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण था। इसकी कार्यकर्ता बहनें अपने आप में सशक्त हैं तथा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हुई हैं। इस अवसर पर विजय पचौरी, शीतल वाष्र्णेय, निशा पचौरी, रजनी गुप्ता, गीता परमार, केशवती वर्मा, सर्वती देवी, रायश्री, सीमा सिंह सरोज देवी, अनीता देवी, रामवती, सुधा राघव, गीता गुप्ता, रंजना त्रिपाठी, दिलीप पचौरी, प्रभात कुलश्रेष्ठ, दीपक कुशवाह, गौरव द्विवेदी, रणजीत सिंह परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी