कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का जन्मदिवस

एटा: देश की प्रथम महिल प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसियों ने मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:33 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का जन्मदिवस
कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का जन्मदिवस

जागरण संवाददाता, एटा: देश की प्रथम महिल प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसियों ने मनाया। जिलाध्यक्ष गुट ने जवाहर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुट ने पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व पर प्रकाश डाला।

जवाहर चौक पर जिलाध्यक्ष चोब ¨सह धनगर ने पार्टी ध्वज फहराया और बताया कि जब इंदिरा गांधी ने केंद्र की सत्ता हासिल की, उसके बाद देश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ता रहा। इस मोके पर अजीज फारुखी, भगवान स्वरूप प्रजापति आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एकेश लोधी, राजकुमार , वेदप्रकाश, मुहम्मद इरफान, उमरउद्दीन, नदीम उमर, सुशील कुमार, आजाद राइन, शाहिद राज, बॉबी, नाजिम हसन, प्रवीन जैन आदि मौजूद थे। वहीं जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर ¨सह यादव ने लोगों को इंदिरा गांधी के त्याग और बलिदान के बारे में बताया। इस मौके पर समीउद्दीन, सुखवीर ¨सह, नीरज, राकेश कश्यप, सूरजपाल, अजीज फारुखी, मिथलेश शर्मा, आशू यादव, पूरन यादव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी