आश्रय स्थल में एक और गोवंश की मौत, बंधकबनाए कर्मचारी

निधौली कलां की मंडी समिति में बनाए गए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में एक और गोवंश की मौत हो गयी। जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। अब आश्रय स्थल में भेजे जाएंगे गोवंश।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM (IST)
आश्रय स्थल में एक और गोवंश की मौत, बंधकबनाए कर्मचारी
आश्रय स्थल में एक और गोवंश की मौत, बंधकबनाए कर्मचारी

जागरण संवाददाता, एटा: निधौली कलां की मंडी समिति में बनाए गए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में एक और पशु की मौत हो गई। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में उबाल है। उन्होंने गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय पर अपने प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को बंधक बना लिया। प्रशासन ने सभी पशुओं को दो दिन में दूसरी जगह पहुंचाने की बात कही है।

शासन के आदेश पर मंडी समिति में सात जनवरी को आश्रय स्थल बना दिया गया। यहां करीब 450 गोवंश पहुंचाए जा चुके हैं, लेकिन उनके खान-पान, सर्दी से बचाव और साफ-सफाई, रखरखाव आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परिणाम स्वरूप मंगलवार की रात दो गोवंश की मौत हो गई।

जानकारी पर भाकियू टिकैत गुट सहित अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। पूरे दिन कोई अधिकारी उन्हें समझाने नहीं पहुंचा। उनका गुस्सा तब और बढ़ गया, जब गुरुवार सुबह भी वहां एक गोवंश मरा हुआ देखा। इस पर भड़के लोगों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंच एडीओ सहित पांच कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर ही बंधक बना दिया। क्षेत्रीय कानूनगो वहां पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिससे उन्हें बैरंग लौटा दिया। तीन घंटे तक कर्मचारी बंधक बने रहे। शाम के समय एटा से तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव पहुंचे। अपने पास से पांच हजार, कानूनगो ने दो हजार, ब्लॉक कर्मचारियों व समाजसेवियों ने नौ हजार रुपये चारे की व्यवस्था के लिए दिए।

वहीं मंडी में गोवंश की उचित देखरेख न होने की शिकायत पर बताया कि मलावन क्षेत्र के गांव अकबरपुर में काफी बड़ा आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगा और यहां से सभी पशुओं को वहीं शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस पर लोगों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना में भाकियू जिला कोषाध्यक्ष डॉ महिपाल ¨सह पथरिया, जिला उपाध्यक्ष जिलेदार ¨सह, मंडल उपाध्यक्ष टीकम ¨सह, जिला सचिव देवेंद्र ¨सह, महावीर ¨सह, रघुवीर ¨सह जोगेंद्र ¨सह, गजराज ¨सह, जसवंत ¨सह, डॉ. कन्हैया लोधी, मनपाल ¨सह कुशवाह, बसंत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

-------

पशुओं के चारे के लिए आर्थिक सहयोग किया है। दो दिन बाद यहां से सभी पशुओं को अकबरपुर के आश्रय स्थल में पहुंचा दिया जाएगा। वहां अच्छी देखभाल हो सकेगी।

- दुर्गेश कुमार यादव, तहसीलदार

chat bot
आपका साथी