कोविड वैक्सीन के लिए कोल्डचेन तैयार करने में लेटलतीफी

नए हाल के निर्माण में फरवरी तक का लगेगा समय अभी टेंडर प्रक्रिया भी नहीं हुई पूरी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:54 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:54 AM (IST)
कोविड वैक्सीन के लिए कोल्डचेन तैयार करने में लेटलतीफी
कोविड वैक्सीन के लिए कोल्डचेन तैयार करने में लेटलतीफी

जासं, एटा: जिले में कोविड वैक्सीन की तैयारियों में लेटलतीफी हो रही है। कोल्डचेन तैयार करने के लिए जो समय सीमा दी गई है, उसमें यह काम पूरा होना मुश्किल है। निर्माण शुरू होना तो दूर अभी टेंडर प्रक्रिया तक पूरी नहीं हो सकी है।

कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नए-नए दिशा-निर्देश भेजे जा रहे हैं। इसी के तहत सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्डचेन तैयार करने की समय सीमा तय की गई है। यहां इस मामले में काफी लेटलतीफी चल रही है। कोई ऐसा उपयुक्त भवन नहीं मिला जहां कोल्डचेन बनाई जा सके। ऐसे में सीएमओ कार्यालय परिसर में नए हाल के निर्माण की कवायद चल रही है। ठेकेदारों से टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर खोलने का समय ही दो दिसंबर तय किया गया है। निर्माण पूरा करने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। ऐसे में कोल्डचेन फरवरी तक तैयार हो सकेगी। कर्मचारियों का ब्योरा भी अधूरा:

प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए शासन ने सरकारी एवं निजी चिकित्सक व कर्मचारियों का विवरण मांगा है। अक्टूबर अंत तक भेजा जाना था, लेकिन नवंबर बीतने को है और सूचनाएं अधूरी पड़ी हैं। विभाग के अनुसार निजी क्षेत्र का विवरण मिलने में देरी हो रही है। नए भवन का निर्माण पूरे मानक और प्रक्रिया के साथ कराया जा रहा है। ऐसे में उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर समय मांगा जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों का विवरण जल्द तैयार कर लिया जाएगा।

- डा. अरविद कुमार गर्ग, सीएमओ

chat bot
आपका साथी