मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजते रहे माता के जयकारे

नवरात्र पर्व के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने माता महागौरी व सिद्धदात्री की पूजा अर्चना कर व्रत रखा तथा मंदिरों में जलाभिषेक भी किया। नवमीं तिथि होने के कारण भी श्रद्धालुओं ने भंडारे व कन्या लांगुरों को भोजन कराया। रविवार को भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ कन्या लांगुरा को भोजन कराएंगे। जगह-जगह धार्मिक आयोजन और जगरातों की भी धूम रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 11:28 PM (IST)
मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजते रहे माता के जयकारे
मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजते रहे माता के जयकारे

एटा, जासं। माता के मंदिरों में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र पर्व के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने माता महागौरी व सिद्धदात्री की पूजा अर्चना कर व्रत रखा तथा मंदिरों में जलाभिषेक भी किया। इस मध्य घंटे-घडि़यालों के बीच और माता के भजनों से वातावरण मातामय बना रहा। नवमीं तिथि होने के कारण भी श्रद्धालुओं ने भंडारे व कन्या, लांगुरों को भोजन कराया। रविवार को भी श्रद्धालु अपना अनुष्ठान पूर्ण करते हुए पूजा अर्चना के साथ कन्या, लांगुरा को भोजन कराएंगे। जगह-जगह धार्मिक आयोजन और जगरातों की भी धूम रही।

सुबह से ही माता के मंदिरों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रथम दिवस व्रत रखने वाले अधिकांश भक्तों ने अष्टमी व्रत रख पूजा अर्चना के लिए माता के दरबार की ओर रुख किया। यहां पूजा अर्चना और भक्ति का सिलसिला चलता रहा। माता के अभिषेक पूजन के साथ-साथ उनका श्रंगार तथा चुनरी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ दिखाई दी। कुछ श्रद्धालुओं ने अष्टमी को ही कन्या भोज कराते हुए पूजा अर्चना की। ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शांतीनगर, श्रंगारनगर, इंद्रपुरी, संतोष नगर, पुरानी बस्ती, रेवाड़ी मुहल्ला, भगीपुर, बनगांव स्थित देवी मंदिरों में लागुंरियां व देवी के भजनों व छंदों की धूम मची रही। जहां महिलाओं ने नाच गाकर माता को मनाया। ठंडी सड़क पर दुर्गा वाहिनी ग्रुप ने प्रसाद वितरित किया, जिनमें प्रेमलता डेविड, रजनी गुप्ता, आशा गुप्ता, सविता जैन, संजू गुप्ता, अंजलि गुप्ता, सीमा वाष्र्णेय, रेखा गुप्ता आदि मौजूद थे।

शहर में ही कई स्थानों पर हवन-यज्ञ तथा धार्मिक आयोजनों में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। जिले के अलीगंज, जैथरा, सकीट, मारहरा, मिरहची, अवागढ़, जलेसर आदि कस्बाई क्षेत्रों में भी माता के मंदिरों पर श्रद्धा का अतिरेक दिखाई दिया।

chat bot
आपका साथी