होली पर बढ़े यात्री, वाहनों का रहा टोटा

होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसें कम होती दिखाई दीं। पर्व मनाने के लिए लोग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 10:23 PM (IST)
होली पर बढ़े यात्री, वाहनों का रहा टोटा
होली पर बढ़े यात्री, वाहनों का रहा टोटा

एटा: होली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसें कम होती दिखाई दीं। पर्व मनाने के लिए लोग सुबह से बसों के इंतजार में खड़े रहे। भीड़ के कारण बस में लोग बुरी तरह सवार हुए, यहां तक कि अनेक लोगों ने जल्दी घर पहुंचने के लिए बसों की छतों पर बैठकर यात्रा करने से गुरेज नहीं किया। उधर डग्गेमार वाहनों पर भी लोग भीड़ के रूप में सवार होते रहे।

होली पर्व पर परिवहन निगम ने आवागमन के लिए विभिन्न रूटों पर बड़ी संख्या में बसों को लगाया है। इसके बावजूद यात्रियों की बेशुमार भीड़ के कारण बसें कम पड़ गईं। इस कारण सैकड़ों लोग बसों में बुरी तरह भरकर यात्रा करते देखे गए। इतना ही नहीं अनेक यात्री बस कंडक्टर के मना करने के बाद भी बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते रहे। दरअसल होली पर्व पर विभिन्न प्रांतों से लोग अपने घरों को वापस आने के लिए एटा का रुख करते हैं। इसी प्रकार एटा से भी अनेक लोग बसों से कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फीरोजाबाद आदि स्थानों के लिए आते और जाते हैं। त्योहार पर हर बार सवारियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर प्रत्येक रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। दूसरी ओर यात्रियों की बढ़ी संख्या के अनुपात में बसों की कमी के कारण अनेक यात्री डग्गेमार वाहनों, टेंपो, मेटाडोर, ट्रक आदि वाहनों से यात्रा करते रहे। बुधवार को जैसा कि देखा गया आगरा, कानपुर, दिल्ली और फर्रुखाबाद आदि स्थानों से आने वाली बसों में सवारियां बस के भीतर बुरी तरह भरी हुईं थीं।

chat bot
आपका साथी