पांच वर्ष नहीं टिकेंगे 50 साल का सपना देखने वाले: भानू प्रताप

जागरण संवाददाता, एटा : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। नेताओं ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:30 PM (IST)
पांच वर्ष नहीं टिकेंगे 50 साल का
सपना देखने वाले: भानू प्रताप
पांच वर्ष नहीं टिकेंगे 50 साल का सपना देखने वाले: भानू प्रताप

जागरण संवाददाता, एटा : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। जब तक देश और प्रदेश की सरकारें किसानों के हित में काम नहीं करेंगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा के लोग 50 साल तक सत्ता में टिके रहने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उन्हें अगले पांच साल भी नहीं मिलेंगे।

प्रेम गंगा गेस्ट हाउस में आयोजित किसान पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू करके देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दी। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है।

राहुल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा किसानों की आवाज बुलंद की है। अब तक कई निर्णायक जंग लड़ीं जा चुकी हैं। हमारी लड़ाई सरकार से है, उन्होंने कहा कि सवर्णों के ऊपर केंद्र सरकार ने कुठाराघात किया है, इसका जवाब उसे आगामी लोकसभा चुनाव में देना होगा। इस अवसर पर प्रवीन चौहान, चंद्रशेखर, सतेंद्र ¨सह यादव, राजेश चौरसिया, डॉ. ओमेंद्र, लोकेंद्र ¨सह, अनुज प्रताप, मुकीदुल रहमान, सौरभ चौहान, जयप्रकाश, हामिद अली, अमर राजपूत, बसंत पतझड़, आलोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अवनीश गुप्ता, सुरेश, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी