¨हदी भाषा का अधिक प्रयोग करने का संकल्प

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया ¨हदी पखवाड़ा दिवस जागरण संवाददाता, सोरों: नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधा

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 06:15 PM (IST)
¨हदी भाषा का अधिक प्रयोग करने का संकल्प

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया ¨हदी पखवाड़ा दिवस

जागरण संवाददाता, सोरों: नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ¨हदी पखवाड़ा दिवस मनाया गया। इस दिवस के तहत नगरिया के यादव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

गोष्ठी में प्रधानाचार्य नवीन दीक्षित ने कहा कि ¨हदी हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। युवा स्वयंसेवक विकास ¨सह चौहान ने कहा कि ¨हदी हमारे देश को एकसूत्र में जोड़ती है।

नेहरू युवा केंद्र सोंरो के प्रभारी अपूर्वा चौहान ने कहा कि मातृभाषा ¨हदी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। ताकि संविधान में हमारी मातृभाषा ¨हदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया जा सके। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ¨हदी है भारत के माथे की ¨बदी और ¨हदी ¨हद ¨हदोस्तां आदि विचारों को व्यक्त किया। ¨हदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में राजन ¨सह, प्रियांशी, ज्योति क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर स्वयंसेवक प्रवीन शर्मा, तुलसीराम , दीपक कुमार, शमां परवीन, पूनम सक्सेना सहित आदि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी